The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत ने श्वेता तिवारी के लिए एक अच्छे यूरोपियन मैन को ढूंढकर डेट कराने का वादा किया। दोनों की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' इन दिनों कंटेस्टेंट्स के गेम के साथ-साथ उनके बीच होने वाली मजेदार बातचीत को लेकर भी सुर्खियों में है। शो के छठे एपिसोड में मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी के बीच हुई एक बातचीत ने खूब ध्यान खींचा। मल्लिका ने श्वेता के लिए एक 'अच्छा यूरोपियन मैन' ढूंढने का वादा तक कर दिया। अमेजन प्राइम पर आने वाले इस शो में मल्लिका शेरावत और श्वेता तिवारी के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है।

श्वेता के लिए यूरोपियन दूल्हा खोजेंगी मल्लिका

दरअसल, शो में मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी और रिया चक्रवर्ती बिलियर्ड्स रूम में बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान मल्लिका ने श्वेता को लेकर कहा कि उन्होंने उनके लिए एक यूरोपियन मैन ढूंढने का वादा किया है, जो उन्हें प्यार और सम्मान देगा। मल्लिका की इस बात पर रिया चक्रवर्ती ने तुरंत सवाल कर दिया कि क्या डेटिंग के मामले में यूरोपियन पुरुष भारतीय पुरुषों से बेहतर होते हैं। मल्लिका ने बिना ज्यादा सोचे इसका जवाब 'हां' में दिया और कहा कि वह श्वेता के लिए ऐसा पार्टनर जरूर ढूंढेंगी।

'मेरे पीछे क्यों पड़ गए?'

मल्लिका की मैचमेकर बनने की कोशिश पर श्वेता तिवारी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मेरे पीछे क्यों पड़ गए?' श्वेता का यह रिएक्शन बातचीत को और मजेदार बना देता है। इस पूरे वाकये में रिया चक्रवर्ती भी शामिल रहीं। हालांकि, बातचीत ज्यादा देर तक डेटिंग पर नहीं चली। शालिनी पासी ने तीनों को याद दिलाया कि उन्हें पुरुषों की चर्चा छोड़कर गेम पर ध्यान देना चाहिए। रिया ने भी मजाक में कहा कि उन्हें अब गेम समझ नहीं आ रहा है।

View post on Instagram

श्वेता पहले भी कर चुकी हैं शादी को लेकर खुलासा

शो के पहले एपिसोड में भी श्वेता तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात कही थी। जब करण ने उनसे कहा कि वह झूठ पकड़ने में इतनी अच्छी नहीं हो सकतीं, तो श्वेता ने जवाब दिया था कि उन्होंने अपने पतियों को चीट करते हुए पकड़ा था। श्वेता की इस टिप्पणी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

और पढ़ें: ‘Tom Cruise को मुझ पर क्रश है’- मल्लिका शेरावत का दावा, बोलीं- मुझे वीडियो भेजता है..

'द ट्रेटर्स 2' में क्या हो रहा है?

'द ट्रेटर्स' का दूसरा सीजन इस समय स्ट्रीमिंग पर है और इसमें कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी और रणवीर बरार समेत कई सेलेब्स इस सीजन का हिस्सा हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को मिशन पूरा करके प्राइज मनी जुटानी होती है और साथ ही यह पहचानना होता है कि आखिर 'ट्रेटर्स' कौन हैं। छठे एपिसोड में आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू को शो से बाहर किया गया और वह ट्रेटर निकले। इससे पहले हरमन सिंघा भी ट्रेटर के रूप में बाहर हो चुके हैं। मल्लिका और श्वेता की यह मजेदार बातचीत अब शो के उन पलों में शामिल हो गई है, जो गेम और सस्पेंस से अलग दर्शकों को हंसाने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Khalifa Review: पृथ्वीराज का स्वैग और जबरदस्त एक्शन भी पड़े फीके, फिल्म में दिखीं ये 5 कमजोरियां