
कुणाल खेमू एक बार फिर अपनी अलग तरह की कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम किरदारों में नजर आएंगे। टीजर में एक तरफ जहां जबरदस्त एक्शन और खतरे की झलक देखने को मिलती है, वहीं दूसरी तरफ कुणाल की कॉमिक टाइमिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।
‘वाइब’ के टीजर में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव ऐसे दो आम दोस्तों के किरदार में नजर आते हैं, जो अचानक एक बेहद खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं। दोनों को अंदाजा तक नहीं होता कि उनकी जिंदगी इतनी बड़ी मुसीबत में उलझने वाली है। इसी दौरान कुणाल का किरदार प्रीति जिंटा से देश की सुरक्षा के लिए मदद मांगता नजर आता है। वह मजाकिया अंदाज में उनसे शाहरुख खान के ‘पठान’ और सलमान खान के ‘टाइगर’ को भेजने की बात करता है। यही लाइन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रही है। कुणाल का यह अंदाज देखकर इंटरनेट यूजर्स भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म का टीजर एक्शन और कॉमेडी के ऐसे ही अतरंगी मेल की झलक देता है।
और पढ़ें - ‘नई नवेली’ इस दशहरा बॉक्स ऑफिस पर होगी रिलीज, ‘भाभी डायन है’... कहानी में बड़ा ट्विस्ट
फिल्म में प्रीति जिंटा काफी अलग और पावरफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। टीजर में उनका किरदार कहानी में एक अहम भूमिका निभाता दिखता है। प्रीति के किरदार की मौजूदगी को देखकर साफ है कि वह सिर्फ ग्लैमर के लिए फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि कहानी में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। ‘वाइब’ प्रीति जिंटा के लिए भी खास है, क्योंकि यह फिल्म बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को और खास बनाने वाली है। इससे पहले उनकी आखिरी रिलीज फिल्मों में 2018 की ‘भैयाजी सुपरहिट’ शामिल थी।
और पढ़ें - सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, मॉन्स्टर की शूटिंग बचाने के लिए करना पड़ा ये काम
‘वाइब’ की कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी संभालने में ही परेशान रहते हैं, लेकिन अचानक उनके हाथ देश की किस्मत लग जाती है। आधिकारिक कहानी के मुताबिक, दोनों एक आतंकी साजिश में फंस जाते हैं और देखते ही देखते देश को बचाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ जाती है। यही फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा है—जो लोग अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं कर पा रहे, उन्हें अचानक इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाती है। ऐसे में फिल्म में एक्शन के साथ भरपूर कॉमेडी देखने को मिलने वाली है।
‘वाइब’ को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह बतौर निर्देशक उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने 2024 में ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के जरिए डायरेक्शन में कदम रखा था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी अपने बैनर ड्रोंगो फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव और न्यूकमर वंशिका धीर भी नजर आएंगे।
‘वाइब’ को 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर में जिस तरह एक्शन, कॉमेडी, दोस्ती और देश बचाने वाली कहानी का मेल दिखाया गया है, उससे फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुणाल खेमू की यह नई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की तरह दर्शकों को हंसाने में कामयाब होती है या नहीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।