Yami Gautam Upcoming Movie Nayyi Navelli October 2026 release: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ एक फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर है। कहानी एक नई दुल्हन के बारे में है, जिस पर उसके देवर को डायन होने का शक होता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ हटकर लेकर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। फिल्म को फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें कॉमेडी, रोमांच और रहस्य का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। यामी गौतम की ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को दशहरे के मौके पर रिलीज किया जा रहा है, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि यह पूरे परिवार के साथ देखने वाली एंटरटेनर साबित होगी।

‘भाभी डायन है’... कहानी में है बड़ा ट्विस्ट

फिल्म की कहानी मेरठ के एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक नई दुल्हन के आने के बाद पूरी तरह बदल जाती है। यह दुल्हन देखते ही देखते घर के बिखरे माहौल को खुशियों से भर देती है और परिवार में सबकुछ परफेक्ट नजर आने लगता है। लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब उसका देवर अपनी भाभी को लेकर शक करने लगता है। उसे लगता है कि उसकी परफेक्ट दिखने वाली भाभी असल में डायन हो सकती है। यहीं से फिल्म में फैंटेसी, कॉमेडी और एडवेंचर का मजेदार खेल शुरू होता है।

फिल्म के फर्स्ट लुक और टैगलाइन ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। यामी के किरदार को एक रहस्यमयी दुल्हन के रूप में पेश किया गया है, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर वह सच में डायन है या फिर परिवार के शक की वजह कुछ और है।

और पढ़ें - तृप्ति डिमरी ने दीपिका पादुकोण को किया रिप्लेस, ‘स्पिरिट’ फिल्म में क्यों हुया फेरबदल

View post on Instagram

कौन-कौन फिल्म से जुड़ा है?

‘नई नवेली’ का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। इसका म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और कलर येल्लो प्रोडक्शंस के बीच पहली साझेदारी भी है। मेकर्स इसे ऐसी कहानी के तौर पर पेश कर रहे हैं, जिसमें परिवार, फैंटेसी, ह्यूमर और एडवेंचर एक साथ देखने को मिलेगा।

और पढ़ें - गोविंदा से 15 साल से अलग रह रही हैं सुनीता आहूजा, बोलीं- ‘नाराजगी 100% लेकिन आज भी प्यार...’

यामी के किरदार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

यामी गौतम को अब तक दर्शकों ने कई तरह के किरदारों में देखा है, लेकिन ‘नई नवेली’ में उनका रहस्यमयी अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। पोस्टर में उनका दुल्हन वाला लुक और फिल्म की ‘भाभी डायन है’ वाली थीम कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 16 अक्टूबर को जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी, तो यामी की ‘नई नवेली’ दर्शकों को डराने के साथ हंसाने में कितनी कामयाब होती है।