Shilpa Shetty Fitness: कौन से हैं वो 5 योग, जिससे खुद को फिट रखती हैं शिल्पा शेट्टी

Published : Jun 21, 2026, 12:23 PM IST
shilpa shetty fitness 5 yoga to stay fit and healthy on international yoga day 2026

सार

International Yoga Day 2026: शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए कौन सा योग सबसे ज्यादा करती हैं? क्या शिल्पा शेट्टी प्राणायाम भी करती हैं? शिल्पा शेट्टी कितनी बार योग करती हैं और योग करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? 

इंटरनेशनल योग डे 2026 के मौके पर आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हीरोइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी फिटनेस की हर कई तारीफ करता है। हम यहां बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की। 51 साल की शिल्पा ने योग से खुद को इतना फिट रखा है कि उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज नहीं लगा सकता है। शिल्पा कई बार बता चुकी हैं कि उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज नियमित योगाभ्यास है। योग न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि शिल्पा अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद रोजाना योग के लिए समय निकालती हैं। आइए जानते हैं उन 5 योगासनों के बारे में, जिन्हें अपनाकर शिल्पा खुद को फिट और स्वस्थ बनाए रखती हैं…

शिल्पा शेट्टी के फेवरेट योगासन कौन से?

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर योग करते अपना वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही फिट रहने की सलाह भी देती है। इसी मौके पर जानते हैं उनके 5 फेवरेट योग के बारे में...

1. वृक्षासन

शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने दिन की शुरुआत वृक्षासन से करती हैं। ये आसान टखनों, कूल्हों और पैरों को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर के संतुलन और एकाग्रता को सुधारने लाने में मदद करता है। उनका मानना है कि ये आसान 50 प्लस हर महिला को करना चाहिए।

2. वीरभद्रासन

वीरभद्रासन शिल्पा शेट्टी के रूटीन का बहुत ही खास हिस्सा है। ये योगासन जांघों, कूल्हों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा ये फोकस और बॉडी पोस्चर में भी सुधार करता है। बता दें कि इसी योगासन से शिल्पा ने अपना बॉडी पोस्चर मेंटेन करके रखा है।

3. नटराजासन

नटराजासन एक बेहतरीन संतुलन बनाने वाला योगासन है। ये मुद्रा शरीर में लचीलापन लाती है, कंधे और छाती को खोलती है और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देती है। शिल्पा शेट्टी का ये फेवरेट योगासन है और वे इसे रेग्युलर करती हैं।

4. ऊर्ध्व मुख पासासन

शिल्पा शेट्टी ऊर्ध्व मुख पासासन को फुल बॉडी स्ट्रेच के लिए बहुत फायदेमंद मानती हैं और वे इसे रोज करती हैं। ये पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों के तनाव को कम करके बॉडी में एनर्जी भरने का काम करता है। वहीं, ट्विस्टिंग मूवमेंट के कारण पेट के अंग सक्रिय होते हैं, जिससे डाइजेशन में मदद मिलती है।

5. वातायनासन

शिल्पा शेट्टी खुद खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए एडवांस बैलेंसिंग वातायनासन करती हैं। ये बॉडी के निचले हिस्से की ताकत को बढ़ाने का काम करता है। इससे जांघों, घुटनों, पिंडलियों और टखनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसे करने से हिप्स और जांघों की जकड़न कम होती है तथा लचीलापन बढ़ता है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कॉकटेल 2' ने उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा, 2 दिन में कमाई पहुंची 50 करोड़ पार
पॉलिटिशियन की बेटी की शादी में छाया सलमान खान का लुक, देखें अमिताभ, रणबीर समेत कौन-कौन पहुंचा?