जब मोहम्मद सिराज को देखते ही गले लग फूट-फूटकर रोईं जनाई, आशा ताई के अंतिम दर्शन का सबसे भावुक Video

Published : Apr 13, 2026, 06:51 PM IST
IPL cricketer mohammed siraj hugs janai and pay tribute asha bhosle

सार

Asha Bhosle Funeral :महान सिंगर आशा भोसले का मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार दुखी नजर आए। लेकिन सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब क्रिकेटर मोहम्मद सिराज श्मशान घाट पहुंचे और उनकी पोती जनाई उन्हें देखते ही गले लगकर रो पड़ीं।

सुरों की मल्लिका आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। आज 13 अप्रैल को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बेटे आनंद भोसले ने आशा के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। जो मधुर आवाज करोड़ों दिलों को सुकून देती थी वो अब खमोश हो गई है। वह सिर्फ लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी।

ब्रेट ली ने भी आशा ताई को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि आशा ताई सबकी चहेती थीं, बॉलीवुड के साथ राजनीति के दिग्गज और खेल जगत की हस्थियां भी उनके जाने से दुखी हैं। आज जब सचिन तेंदुलकर उनके अंतिम दर्शन करने के लिए गए तो वह ताई को देखते ही रो पड़े। पूरा सिनेमा जगत इस वक्त गहरे सदमें में डूबा हुआ है। वहीं उनके कई इंटरनेशनल फैंस भी दुखी हैं। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर-एक्टर ब्रेट ली ने आशा भोसले की पुरानी तस्वीरें शेयर कर श्रद्धांजलिदी। 

 मोहम्मद सिराज के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं जनाई

आशा भोसले को पुष्पांजलि अर्पित और अंतिम दर्शन करने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद सिराज भी पहुंचे थे। जिनका आशा ताई की पोती जनाई के साथ खास रिश्ता है। वह जनाई सिराज को भाई मानती और राखी बांधती हैं। जब सिराज श्मशान घाट पहुंचे तो जिनाई उनको देखते ही गले लग गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं सिराज भी रोते हुए नजर आए। जिसने भी यह भावुक दृश्य देखा वो इमोशनल हो गया। बता दें कि सिराज इस वक्त आईपीएल मैच में बिजी हैं।लेकिन बहन पर जब दुखों का पहाड़ टूटा तो वह सबकुछ छोड़कर उनके संभालने और आशा जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

देखिए मोहम्मद सिराज और जिनाई का वो मार्मिक वीडियो

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि-VIDEO
Ganga Mai Ki Betiyan Spoiler: खतरनाक मोड़ पर स्नेहा-सिद्धू का रिश्ता, मचेगा खूब गदर