
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज आवाज आशा भोसले हमेशा के लिए खामोश हो गईं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री गहरे शोक में है। 92 साल की उम्र में उनके जाने की खबर ने फैंस और सितारों को झकझोर कर रख दिया है। सुपरस्टार सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया और इसे भारतीय संगीत के लिए ‘बहुत बड़ा नुकसान’ बताया। दशकों तक अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली आशा भोसले ने बॉलीवुड को अनगिनत सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, "भारतीय संगीत के लिए बहुत बड़ा नुकसान.... आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक ऐसी आवाज जिसे कभी बदला नहीं जा सकता। आपके गाने पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।" सलमान खान की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग आशा ताई को याद कर इमोशनल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंट आशा भोसले को कहा गया था- 'घर से निकल जाओ', सुरों की मल्लिका की सबसे दर्दनाक कहानी!
आशा भोसले की आवाज सलमान खान स्टारर कई फिल्मों में सुनाई दी। उन्होंने 'लाक : नो टाइम फॉर लव' का ‘लकी लिप्स’, 'बीवी नं. 1' का ‘हाय हाय मिर्ची’ और 'जीत' का ‘यारा ओर यारा’ जैसे यादगार गाने गाए। सलमान खान की फिल्मों के अलावा आशा जी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसे सदाबाहर गीत दिए हैं, जो हर जनरेशन के बीच पॉपुलर हैं। इनमें ‘दिल चीज क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘मेरा कुछ सामान’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे गाने शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Asha Bhosle Death Cause: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन? डॉक्टर ने बताई असली वजह
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक़, उनके पार्थिव शरीर को आज (13 अप्रैल 2026) सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित Casa Grande स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहां फैंस और फिल्मी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।