
बॉलीवुड की मोस्ट फेमस सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि शनिवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में ब्रीच कैंडी अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। सेलेब्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है उनका अंतिम संस्कार कर होगा। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को पूरी जानकारी दी हैं।
आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार शोक जता रहे हैं। मनोज मुंतशिर ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले का फोटो शेयर कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए। आज एक आसमान ने ये जमीन छोड़ दी। आप बहुत याद आएंगी ताई। आशा भोसले के निधन से अक्षय कुमार ने ट्विटर पर उनके साथ वाली फोटो शेयर कर लिखा- आशा जी के निधन से मुझे जो दुख पहुंचा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। सिंगर जुबिन नौटियाल ने शोक जताया और लिखा- वो आवाज जिसने कभी खामोशी को आत्मा में बदल दिया था… अब खुद खामोशी बन गई है। आशा भोसले के निधन से दुनिया ने सिर्फ एक गायिका को ही नहीं खोया बल्कि एक युग, एक भावना, एक धड़कन खो दी है जो लाखों गीतों में बसी थी। उनकी आवाज सिर्फ सुनी ही नहीं गई बल्कि महसूस की गई- दिल टूटने में, प्यार में, तड़प में, खुशी में, पीढ़ियां सिर्फ उन्हें सुनकर ही बड़ी नहीं हुईं बल्कि उनके जरिए महसूस करती हुई बड़ी हुईं। आज, धुनें भारी लगती हैं। खामोशी और भी गहरी लगती है लेकिन उनके जैसी महान हस्तियां जाती नहीं… उनकी गूंज सुनाई देती है। हर सुर में, हर याद में, हर उस दिल में जिसने कभी उनके गीतों में सुकून पाया। परिवार के लिए प्रार्थना।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन
आशा भोसले के निधन पर हेमा मालिनी ने शोक जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके साथ वाली फोटो शेयर कर लिखा- आशा ताई अब हमारे बीच नहीं रहीं! मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि इतनी जीवंत, अपने गीतों में इतनी जान और रंग भरने वाली शख्सियत हमें शोक में छोड़कर चली गईं। मेरे लिए ये कठिन है क्योंकि आशा जी से मेरा एक भावनात्मक जुड़ाव था। उन्होंने अपनी अनूठी आवाज और शैली से मेरे कई गीतों को लोकप्रिय बनाया। लता जी और आशा जी दोनों से मेरा एक विशेष रिश्ता था, जिन्होंने फिल्म उद्योग में मेरी तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ये महाराष्ट्र और पूरे भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती! टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आ चुके सुधांशु पांडे ने शोक जताते हुए लिखा- आपकी गोद में सिर रखकर जब ये तस्वीर ली थी तब नहीं सोचा था कि ये मेरी सबसे अनमोल धरोहर बन जाएगी, आप इस दुनिया को अपनी सुंदर आवाज से सजा के चली गई.. हमेशा के लिए .. विल मिस यू फॉरएवर आई।
बॉलीवुड सिंगर आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने अपनी मां के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज नहीं बल्कि कल शाम 4 बजे किया जाएगा। आनंद ने कहा- मेरी मां का आज निधन हो गया है। कल यानी सोमवार को सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले ICU में थी। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बता दें कि आशा भोसले ने अपना पहला फिल्मी गाना 'चला चला नव बाला' मराठी फिल्म माझा बल के लिए गाया था जो 1943 में आई थी। उन्होंने हिंदी फिल्म में अपनी शुरुआत फिल्म नचुनरिया (1948) के लिए सावन आया.. गाना गाकर की थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाए। उनके कुछ गाने तो इतने हिट हुए कि फैन्स आज भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें... आशा भोसले की लव लाइफ: कम उम्र की शादी से उठा था तूफान, फिर आरडी बर्मन संग बदली किस्मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।