Asha Bhosle के इस सुपरहिट गाने में ऐसा क्या था, जिस पर लगाना पड़ा था बैन
फेमस सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। बता दें कि उन्होंने कई फेमस गानों को अपनी आवाज दी।
- FB
- TW
- Linkdin
- GNFollow Us

मोस्ट फेमस सिंगर आशा भोसले
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। वे 92 साल की थी। आपको बता दें कि कई हिट गानों को अपनी आवाज देने वाली आशा के एक सुपरहिट गाने को बैन कर दिया गया था। आएइ, जानते हैं कौन सा है ये गाना…
आशा भोसले का गाना दम मारो दम
70 के दशक में आई देव आनंद की फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर कर दिया था। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने थे। इन्हीं में एक गाना था दम मारो दम.., जिस पर खूब बवाल मचा और इसे बैन कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें... Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले को क्या हुआ? पोती जनाई ने बताया अब कैसी है हालत
दम मारो दम... गाने को बैन करने की वजह
1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के गाने दम मारो दम... ने इतिहास रच दिया था। आरडी बर्मन का संगीत और आशा ताई की आवाज का ये गाना रातों-रात हिट हो गया था। हालांकि, इस गाने में जीनत अमान को जिस अंदाज में हिप्पी कल्चर और नशे में दिखाया गया था, उसे लेकर खूब बवाल मचा था। बताया जाता है कि इस गाने पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगा था और इसे रेडियो और टीवी से बैन कर दिया गया।
दम मारो दम को क्लासिक गाने का दर्जा
भले ही आशा भोसले के गाने दम मारो दम.. पर विवाद हुआ और इसे बैन भी किया गया, लेकिन इसकी गिनती आज भी बॉलीवुड के क्लासिक गानों में की जाती है। आज भी लोग इसे सुनना और इस पर डांस करना पसंद करते हैं।
आशा भोसले का पहला गाना कौन सा
आशा भोसले ने अपना पहला फिल्मी गाना 'चला चला नव बाला' मराठी फिल्म माझा बल (1943) के लिए गाया था। फिल्म का संगीत दत्ता दावजेकर ने तैयार किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म में अपनी शुरुआत तब की जब उन्होंने हंसराज बहल की चुनरिया (1948) के लिए "सावन आया" गाना गाया था। हालांकि, उसी साल चुनरिया से पहले एक और फिल्म अंधों की दुनिया रिलीज हुई थी, दोनों फिल्मों में उन्होंने तीन गाने गाए थे। उनका पहला सोलो हिंदी गाना फिल्म रात की रानी (1949) के लिए था।
आशा भोसले ने अभी तक कितने गाने गाए
आशा भोसले के वर्कफ्रंट की बात करें तो उसमें फिल्म संगीत, पॉप, गजलें, भजन, भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, कव्वाली और रवींद्र संगीत शामिल हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाया है। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।
ये भी पढ़ें... RAMAYAN के लक्ष्मण रवि दुबे की रियल वाइफ कौन और क्या करती है? 6 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।