कौन है यह IPS ऑफिसर, जो ले रही फिल्मों में एंट्री, मूवी से रोल तक सब हुआ खुलासा

Published : May 07, 2026, 11:22 AM IST

भोपाल में महिला सुरक्षा DIG के पद पर तैनात IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद अब फिल्मों में भी पहचान बना रही हैं। AIR 51 के साथ UPSC पास करने वाली सिमाला जल्द फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ में सब-इंस्पेक्टर के रोल में नजर आएंगी और समाज को मजबूत संदेश देती दिखेंगी।

PREV
15
IPS अफसर बोलीं- ‘सिनेमा बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम’

2011 बैच की IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद का मानना है कि नौकरी और जुनून दोनों साथ चल सकते हैं, बस संतुलन सही होना चाहिए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, भोपाल में महिला सुरक्षा DIG के तौर पर कार्यरत सिमाला ने कहा, “आज के दौर में सार्थक सिनेमा की जरूरत है। मुझे एहसास हुआ कि सिनेमा बड़े स्तर पर जरूरी संदेश पहुंचाने का मजबूत माध्यम है। एक अफसर के तौर पर आपका काम पोस्टिंग तक सीमित रह जाता है, लेकिन सिनेमा समाज तक संदेश और समाधान दोनों पहुंचा सकता है।”

25
SP होकर सिमाला प्रसाद निभाएंगी SI का किरदार

सिमाला प्रसाद जल्द फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसमें वह सब-इंस्पेक्टर नर्मदा रायकर का किरदार निभाएंगी। उन्होंने कहा, “मैं कभी खुद जैसे पुलिस किरदार में नहीं आना चाहती थी और शुरुआत में काफी संकोच था, लेकिन स्क्रिप्ट ने मुझे मजबूर कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “SP और SI एक ही विभाग में होते हैं, लेकिन दोनों की दुनिया, चुनौतियां, पारिवारिक माहौल और सामाजिक ढांचा बहुत अलग होता है। इस किरदार ने मुझे एक नई दुनिया समझाई।”

35
बिना एक्टिंग ट्रेनिंग के सिमाला प्रसाद का फिल्मों तक का सफर

सिमाला प्रसाद ने बताया कि उन्होंने कभी प्रोफेशनल एक्टिंग ट्रेनिंग नहीं ली। कॉलेज के दिनों में भोपाल में थिएटर जरूर किया था। उन्होंने खुलासा किया, “डायरेक्टर ज़ैघम इमाम मेरी लेखक मां पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज से मिलने दिल्ली आए थे। उन्होंने मुझे ‘अलिफ’ में एक छोटे रोल का ऑफर दिया, जो मदरसा और आधुनिक शिक्षा पर आधारित फिल्म थी।” इसके बाद उन्हें ‘नक्काश’ में कैमियो मिला, जहां इनामुलहक, शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।

45
किताब लिखने से लेकर ऑनलाइन एक्टिंग वर्कशॉप तक

सिमाला का मानना है कि इंसान को खुद को सिर्फ एक दायरे तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारी पर्सनैलिटी के कई चेहरे होते हैं। अगर मकसद साफ हो तो अलग-अलग माध्यमों को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।” इसी सोच के साथ उन्होंने इस साल अपनी नॉन-फिक्शन किताब ‘She Goes Missing’ भी लॉन्च की, जिसमें अपने अनुभवों का विश्लेषण किया है। एक्टिंग सीखने के लिए उन्होंने ऑनलाइन वर्कशॉप्स कीं और शूटिंग के लिए विशेष अनुमति भी ली।

55
मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो समाज को मजबूत संदेश दें: सिमाला प्रसाद

आखिर में सिमाला प्रसाद ने कहा, “सिविल सर्वेंट्स को लोगों की मदद और बदलाव लाने के लिए ट्रेन किया जाता है। यहां मैं एक ऐसी पुलिस अफसर का रोल निभा रही हूं जो सिस्टम बदलना चाहती है। यह बहुत सशक्त एहसास देता है और मजबूत संदेश भी।” उन्होंने साफ कहा कि आगे भी वह ऐसे ही सार्थक और सकारात्मक संदेश देने वाले किरदार करना चाहती हैं, जो समाज में जागरूकता और बदलाव ला सकें।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories