
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की नई फिल्म ‘इरुमुड़ी’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 48 घंटे में दुनियाभर में ₹47 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म की रफ्तार देखकर साफ है कि रवि तेजा की इस वापसी को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिल रहा है।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘इरुमुड़ी’ ने दूसरे दिन भारत में ₹16.10 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की दो दिनों की भारत में कुल नेट कमाई ₹31.40 करोड़ हो गई है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹36.45 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा इसके तेलुगु वर्जन से मिल रहा है। दो दिनों में तेलुगु वर्जन ने करीब ₹31.34 करोड़ का योगदान दिया, जबकि तमिल वर्जन से लगभग ₹6 लाख की कमाई हुई है।
और पढ़ें - कंगना रनौत Vs तापसी पन्नू कॉन्ट्रोवर्सी, बोलीं- ‘मेरे माता-पिता को बीच में लाने की हिम्मत कैसे हुई?’
‘इरुमुड़ी’ का कलेक्शन सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट से करीब ₹5 करोड़ कमाए। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई लगभग ₹11 करोड़ हो गई है। भारत और ओवरसीज के आंकड़ों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹47.45 करोड़ पहुंच चुका है। यानी अब फिल्म के लिए ₹50 करोड़ का आंकड़ा बस कुछ ही कदम दूर है।
फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज दूसरे दिन भी देखने को मिला। तेलुगु स्क्रीनिंग में ‘इरुमुड़ी’ की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 78.54 फीसदी रही। सुबह के शो में जहां ऑक्यूपेंसी 63 फीसदी थी, वहीं शाम तक यह बढ़कर 82.85 फीसदी पहुंच गई। सबसे शानदार रिस्पॉन्स नाइट शोज को मिला, जहां ऑक्यूपेंसी 88.31 फीसदी तक पहुंच गई। ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।
और पढ़ें - गोविंदा का कड़ा पब्लिक नोटिस, ₹100 करोड़ के मुकदमे की चेतावनी, जानें पूरा मामला
‘इरुमुड़ी’ को रवि तेजा के लिए एक अहम फिल्म माना जा रहा है। फिल्म से पहले अभिनेता की कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। ऐसे में इस फिल्म की मजबूत शुरुआत उनके करियर के लिए राहत भरी खबर है। फिल्म की कहानी में एक पिता और बेटी के भावनात्मक रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। रवि तेजा के साथ फिल्म में प्रिया भवानी शंकर और चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी नक्षत्रा अहम भूमिकाओं में हैं।
पहले दिन से ही ‘इरुमुड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और अब 48 घंटे में ₹47.45 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में फिल्म के लिए ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार करना महज औपचारिकता नजर आ रहा है। अब असली नजर वीकेंड के कलेक्शन पर है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह बरकरार रहती है, तो आने वाले दिनों में ‘इरुमुड़ी’ रवि तेजा के लिए एक बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता साबित हो सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।