
बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद ईशा रिखी ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में माही विज के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि कल बाहर लोग सोचेंगे पता नहीं बदशाह ने इसके साथ क्या कर दिया। ईशा ने साफ कहा कि उन्हें ये बात निराश करने वाली और इममैच्योर लगी।
ईशा रिखी बिग बॉस 20 में सिर्फ तीन हफ्ते ही टिक पाईं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने कई बातें खुलकर कहीं। एक एपिसोड में ईशा टूट गई थीं और दावा किया था कि काजी तौकीर ने उनके साथ आक्रामक व्यवहार किया। माही विज ने उस दौरान ईशा की रिएक्शन पर सवाल उठाए थे और कहा था कि पता नहीं उन पर क्या ट्रॉमा लगा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि कल बाहर लोग सोचेंगे कि बदशाह ने इसके साथ क्या कर दिया।
और पढ़ें - सलमान खान स्कूल से निकाले गए, फिर बैकग्राउंड डांस से कमाए 75रु, आज 3000 करोड़ के मालिक
ईशा ने बताया कि ये माही की राय है कि मैं ऐसा कर रही हूं, लेकिन मेरी राय में वैसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि उस स्थिति में जब काजी और यंग डीएसए में झगड़ा हो रहा था, मैं शायद काजी के पास जाती भी नहीं। लेकिन घर में काजी के साथ मेरा रिश्ता बहुत सम्मान वाला है। काजी ने कभी मेरा अपमान नहीं किया और न ही मुझे असुरक्षित महसूस कराया।
ईशा ने आगे बताया कि उस घटना के बाद काजी से उनकी बात हुई थी, लेकिन वो फुटेज नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि 24 घंटे जो कुछ होता है वो सब नहीं दिखाया जा सकता। उस समय मैं यंग के पास गई और देखा कि उसे खून निकल रहा है। पिछली टास्क में भी उसे चोट लगी हुई थी। खून देखकर मुझे लगा कि कम से कम थोड़ी इंसानियत तो होनी चाहिए, झगड़ा बंद करो। तभी मैं काजी के पास गई और उनकी प्रतिक्रिया थोड़ी तेज थी।
ईशा ने कहा कि उस एक्सप्रेशन और स्थिति ने मुझे ओवरव्हेल्म्ड कर दिया। अंदर कुछ ट्रिगर हो गया, जिसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती थी। लोग उसमें से कॉन्टेक्स्ट निकालकर किसी के भी साथ जोड़ देते हैं। माही ने यही किया। ये मेरी कहानी है और मुझे कहने का अधिकार है। कोई और आकर ये बात बोले तो सही नहीं है। एक औरत होने के नाते उन्हें समझना चाहिए।
और पढ़ें - संजय दत्त के बयान पर हंगामा, 'भारत में अब शांति नहीं बची...' कहने पर मचा बवाल
ईशा ने एक एपिसोड याद किया जिसमें माही कह रही थीं कि सबके ट्रॉमा होते हैं और हिंसा के चैप्टर होते हैं। ईशा का कहना था कि सबके ट्रॉमा का लेवल क्या है, उसकी तीव्रता आपको तब तक नहीं पता जब तक आप उनके जूते में पांव डालकर न देखें। इसलिए मुझे वो थोड़ा इममैच्योर लगा। खासकर जब वो इतनी सीनियर और ग्रोन अप औरत हैं। उनकी तरफ से ऐसा आना मुझे थोड़ा निराश करने वाला लगा।
ईशा रिखी ने साफ कर दिया है कि माही विज का बदशाह वाला कमेंट उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आया। उन्होंने अपने घर वाले अनुभव को अपनी नजर से रखा और कहा कि हर किसी के दर्द की तीव्रता अलग होती है। बिग बॉस 20 में बाहर आने के बाद ईशा की ये प्रतिक्रिया चर्चा में है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।