जैकी श्रॉफ 1 फरवरी 2026 को 69 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। 1983 में बॉलीवुड में ग्रेट शो मैन की लिस्ट में शामिल सुभाष घई ने बतौर लीड एक्टर जैकी को इंट्रोड्यूस कराया था। कभी जग्गू दादा कहे जाने वाले इस एक्टर ने रुपहले पर्दे पर इतिहास रच दिया।
बॉलीवुड में सबसे काबिल डायरेक्ट की लिस्ट में सुभाष घई का नाम बहुत सम्मान से लिया जाता है। जैकी श्रॉफ को लॉन्च करने के बाद उनकी बड़े बजट की अहम फिल्मों में जैकी श्रॉफ को जरुर शामिल किया। जैकी और सुभाष घई की जोड़ी ने एक्शन, देशभक्ति के साथ फैमिली ड्रागा मूवी में सक्सेस हासिल की है।
26
हीरो ( 1983)
जैकी श्रॉफ का असल डेब्यू सुभाष घई की हीरो फिल्म से हुआ। इसमें उनके अपोजिट मीनाक्षी शेषाद्रि को कास्ट किया गया था। ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही, इसके बाद तो सुभाष घई और जैकी श्रॉफ के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो आज भी कायम है।
36
कर्मा (1986)
देशभक्ति के प्लॉट पर कर्मा साल 1986 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार, नूतन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, पूनम ढिल्लों, श्रीदेवी और अनुपम खेर जैसे धुरंधर कलाकार शामिल हैं। इसमें जैकी श्रॉफ की अहम भूमिका है।
सुभाष घई द्वारा निर्देशित राम लखन साल 1989 की सुपरडुपरर हिट मूवी है। अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ ने सगे भाइयों का किरदार निभाया। माधुरी दीक्षित, डिंपल कपाड़िया, राखी और अनुपम खेर भी इसमें मुख्य किरदार में शामिल रहे हैं। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की बनाई गई तर्ज वाले गाने चार्टबस्टर में टॉप पर रहे ।
56
खलनायक (1993)
खलनायक का निर्माण और डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था। साल 1993 में बनी इस एक्शन फिल्म में मुख्य किरदार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं। यह फिल्म गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर आंखें के बाद साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इसे 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले थे।
66
त्रिमूर्ति (1995)
त्रिमूर्ति 1995 में सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, शाहरुख खान के साथ त्रिमूर्ति फिल्म बनाई। इसमें अंजली जठार और प्रिया तेंदुलकर भी लीड रोल में हैं। विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त को जेल की सजा सुनाए जाने से पहले उन्होंने कुछ सीन की शूटिंग कर ली थी। हालांकि बाद में ये रोल अनिल कपूर को दिया गया। फिल्म बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।