रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी के फिर से चर्चें हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कपल 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। हालांकि, शादी को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई अपडेट नहीं दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी के वेन्यू पर तैयारियां चल रही है और दोनों 2 फरवरी को शादी कर सकते हैं। वीडियो में उदयपुर का सिटी पैलेस दिखाया जा रहा है।
27
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच आपको दोनों की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं कि आखिर दोनों में से ज्यादा पैसेवाला कौन है।
सबसे पहले बात करते हैं रश्मिका मंदाना की संपत्ति के बारे में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका 66 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वे ब्लॉकबस्टर फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती है। एक फिल्म में काम करने वे 4-10 करोड़ तक फीस चार्ज करती हैं।
47
रश्मिका मंदाना की प्रॉपर्टी
रश्मिका मंदाना की प्रॉपर्टी की बात करें तो बेंगलुरु, मुंबई, गोवा, कूर्ग और हैदराबाद में उनके लग्जरी बंगले हैं। बेंगलुरु वाले बंगले की कीमत 8 करोड़ है। वहीं, उनके पास ऑडी Q3, रेंज रोवर स्पोर्ट, टोयोटा इनोवा, और मर्सिडीज बेंज सी-क्लास जैसी महंगी गाड़ियां हैं।
57
विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ कितनी?
विजय देवरकोंडा की भी अच्छी खासी नेटवर्थ है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 50-70 करोड़ के मालिक हैं। वे फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने फैशन ब्रांड राउडी क्लब से तगड़ी कमाई करते हैं। वहीं, एक मूवी में काम करने वे 12-15 करोड़ फीस लेते हैं।
67
विजय देवरकोंडा की प्रॉपर्टी
विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला हैं। इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ बताई जाती है, इसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। विजय को महंगी गाड़ियों का शौक हैं। उनके पास Volvo XC90 (1.2 करोड़), Ford Mustang (75 लाख), रेंज रोवर और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी कारें हैं।
77
रश्मिका-विजय का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों अपकमिंग फिल्म राणाबाली में नजर आएंगे। ये पैन इंडिया फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। इसके पहले दोनों ने गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) में साथ काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।