तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला एक बार फिर पैरेंट्स बन गए हैं। उनके घर जुड़वां बच्चे आए हैं। अब वे दो बेटियों और एक बेटे के माता-पिता हैं। जानिए दोनों ने अपने बच्चों के लिए कितनी संपत्ति जमा कर ली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण के पास लगभग 1300–1400 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला की नेट वर्थ 800 करोड़ से लेकर लेकर 1300 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस हिसाब से देखें तो दोनों की साझा संपत्ति 2100 करोड़ से लेकर 2700 करोड़ रुपए तक आंकी जाती है।
25
फिल्मों से बंपर कमाई करते हैं राम चरण
राम चरण की कमाई का सबसे बड़ा जरिया फ़िल्में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वे फिल्मों के लिए 70 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है। यह सालाना 30-40 करोड़ रुपए बताई जाती है। कुल मिलाकर फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रोडक्शन इनकम से उनकी हर साल की कमाई 150 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच जाती है।
उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के फाउंडर डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं। वे 77 हजार करोड़ से ज्यादा के इस एम्पायर के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) से बतौर वाइस प्रेसिडेंट जुड़ी हैं। इसके अलावा वे फैमिली हेल्थ प्लान इंश्योरेंस TPA लिमिटेड (FHPL) की मैनेजिंग डायरेक्टर, वेलनेस प्लेटफॉर्म Urlife की फाउंडर और बी. पॉजिटिव मैगजीन की एडिटर इन चीफ भी हैं।
45
राम चरण की लग्जरी प्रॉपर्टीज और कार कलेक्शन
राम चरण और उपासना कोनिडेला का मुख्य निवास हैदराबाद के जुबली हिल्स के प्रीमियम इलाके में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनका बंगला तकरीबन 25,000 वर्गफुट में फैला है और इसकी अनुमानित कीमत 30–40 करोड़ रुपए से ज़्यादा बताई जाती है। कपल का मुंबई और अन्य बड़े शहरों की प्रॉपर्टी में भी इंवेस्टमेंट है। राम चरण को लग्जरी कारों का शौक है और उनके गैरेज में तकरीबन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की कारें बताई जाती हैं, जिनमें रोल्स रॉयस फेंटम, मर्सिडीज मेंबैक जीएलएस 600, फरारी पोर्टफोलियो, एस्टन मार्टिन वैंटेज और रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी जैसे मॉडल्स शामिल हैं।
राम चरण एक्टर होने के अलावा बिजनेसमैन भी हैं। वे कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं। वे टर्बो मेघा एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट करने वाली रीजनल एयरलाइन ट्रूजेट के को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वे हैदराबाद पोलो एंड राइडिंग क्लब जैसे स्पोर्ट्स वेंचर्स से भी जुड़े हुए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।