रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 उस वक्त रिलीज हुई है, जब पहले से ही सनी देओल की बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है। हालांकि, बॉर्डर 2 की कमाई के बीच भी मर्दानी 3 डटकर खड़ी है और शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म के दूसरे दिन की कमाई सामने आई है।
रामी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इसी शुक्रवार रिलीज हुई। फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बता दें कि इस मूवी के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला है।
26
फिल्म मर्दानी 2 का कलेक्शन
फिल्म मर्दानी 2 की रिलीज को 2 दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई का दूसरे दिन का आंकड़ा सामने आया है। आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने दूसरे दिन 6 करोड़ का कारोबार किया। पहले दिन के मुकाबले ये आंकड़ा ज्यादा है।
फिल्म मर्दानी 2 ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ से अपना खाता खोला था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मर्दानी 3 की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी की बात करें तो ये हिंदी में 22.36% है।
46
फिल्म मर्दानी 2 की ऑक्यूपेंसी
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 की ऑक्यूपेंसी बात करें तो सुबह के शो की 10.64 फीसदी रही। दोपहर के शो की 24.56 फीसदी रही और शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 31.88 परसेंट रही। रात की ऑक्यूपेंस 42.96 फीसदी रही।
56
फिल्म मर्दानी 2 का कितना है बजट
फिल्म मर्दानी 2 के बजट की बात करें तो डायरेक्ट अभिराज मीनावाला ने इसे 75 करोड़ के बजट में तैयार किया है। इसे यशराज फिम्ल्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद हैं।
66
रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी
मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है मर्दानी 3। इस फ्रेंचाइची की पहली फिल्म 2014 में आई थी। वहीं, दूसरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।