Jackie Shroff की बेटी का लग्जीरियस घर, 7 Inside Photos में देखें हर कोने की झलक

Published : Mar 31, 2026, 11:35 AM IST

जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी है। कृष्णा काफी पॉपुलर है और इसी बीच उनके अपार्टमेंट की फोटोज भी सामने आई हैं। इस घर में छोटा सा मंदिर, शानदार व्यू और बड़ा सा लिविंग एरिया शामिल है। देखते हैं उनके घर का इनसाइड फोटोज... 

PREV
17
जैकी श्रॉफ की बेटी का घर

हाल ही में फराह खान कृष्णा श्रॉफ के घर पहुंची थी। उन्होंने अपने नए व्लॉग के लिए कृष्णा के घर को शूट किया है। कृष्णा का घर देखकर फराह के भी होश उड़ गए थे। कृष्णा का लिविंग एरिया काफी बड़ा है। यहां सफेद रंग के बड़े-बड़े सोफे लगे हैं। 

27
कृष्णा श्रॉफ के घर का डाइनिंग एरिया

कृष्णा श्रॉफ के घर का डाइनिंग एरिया काफी शानदार है। यहां बड़ी सी ब्लैक कलर की डाइनिंग टेबल है, यहां बैठकर सभी खाना खाते हैं। इस घर को कृष्णा और उनकी मां आयशा ने सजाया है। दोनों को ओपन स्पेस पसंद है।

ये भी पढ़ें... सलमान खान संग पहली बार काम करने वाली इस हसीना की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, एक 1000Cr पार

37
कृष्णा श्रॉफ के घर का मंदिर

कृष्णा श्रॉफ हनुमान जी की भक्त हैं। उनके घर में हनुमान जी का छोटा सा मंदिर है। वो यहां पूजा करती है। मंदिर को उन्होंने फूलों सजाकार रखा है।

47
कृष्णा श्रॉफ के घर की दीवार पर पेंटिंग

कृष्णा श्रॉफ ने अपने घर की दीवारों को पेंटिंग्स से भी सजाया है। एक दीवार पर लक्ष्मी जी की खास पेंटिंग देखने को मिलती है। इसे उनकी मां आयशा लेकर आई थी।

57
कृष्णा श्रॉफ के घर की शानदार बालकनी

कृष्णा श्रॉफ के घर की बालकनी बहुत ही शानदार है। यहां से समुंदर का नजारा देखने को मिलता है। उन्होंने अपनी बालकनी को पेड़-पौधों से सजाकर रखा है। बता दें कि कृष्णा को हरियाली बहुत पसंद है।

67
कृष्णा श्रॉफ का मॉड्यूलर किचन

कृष्णा श्रॉफ के घर का किचन भी खास है। इस मॉड्यूलर किचन में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां पर लाइट की भी खास व्यवस्था है। किचन में सामान रखने के लिए काफी सारे केबिनेट भी बने हैं।

77
कृष्णा श्रॉफ के घर की वुडन फ्लोरिंग

कृष्णा श्रॉफ के अपार्टमेंट के हर रूम में वुडन फ्लोरिंग देखने को मिलती है। बता दें कि कृष्णा को ये काफी पसंद है। उन्होंने अपने घर को बहुत तरीके से सजाया है और हर रूम के इंटीरियर का खास ध्यान रखा है। 

ये भी पढ़ें... 11 साल पुरानी फिल्म से लिया आइडिया, बनाई अक्षय कुमार की वो भयानक कॉमेडी मूवी और चमक गए 3 स्टार्स

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories