Film Hera Pheri Completed 26 Years. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी की रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि ये डायरेक्टर प्रियदर्शन की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी, जो बाद में बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म कहलाती है।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 31 मार्च 2000 को रिलीज हुई थी। बता दें कि डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म को शुरुआत में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
25
किस फिल्म का रीमेक थी फिल्म हेरा फेरी
आपको बता दें कि अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी 1989 में आई सिद्दिकी और लाल की मलयालम फिल्म रामाजी राव कॉलिंग का रीमेक थी। सिद्दिकी ने अपनी फिल्म एक अमेरिकन टीवी मूवी सी द मैन रन से इंस्पायर्ड होकर बनाई थी। इसमें साई कुमार, मुकेश, इनोसेंट, विजयराघवन, देवन, रेखा, शंकरदी, सुकुमारी, कुंचन और ममुक्कोया लीड रोल में थे।
फिल्म हेरा फेरी को जानेमाने डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने कॉमेडी जोनर में काम शुरू किया था। वहीं, सुनील शेट्टी और परेश रावल के काम की भी खूब तारीफ हुई। प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म से पहले तीनों स्टार्स एक्शन हीरो और विलेन का रोल करते थे। लेकिन इस फिल्म ने तीनों का काम करने को जोनर बदल दिया और इनकी किस्मत चमक गई।
45
अक्षय कुमार को मिला था ये रोल
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अक्षय कुमार को श्याम को रोल दिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने डिमांड की कि वे राजू का किरदार निभाना चाहते हैं। फिर वे राजू बने और सुनील शेट्टी ने श्याम का रोल प्ले किया। परेश रावल ने बाबू भैया के लिए के लिए सबसे परफेक्ट थे।
55
फिल्म हेरा फेरी का बजट और कमाई
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म हेरा फेरी को 7.5 करोड़ के बजट में तैयार किया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया और 21.4 करोड़ का बिजनेस किया। इस मूवी के हिट होने के बाद इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी 2006 में रिलीज किया गया। इस फिल्म को नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। 18 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 69.12 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।