Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'शोले' का 51 साल पुराना रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' को भी निगल गई रणवीर सिंह की मूवी

Published : Mar 31, 2026, 09:41 AM IST

Dhurandhar The Revenge Box Office पर तूफान बनी हुई है। 12 दिनों में फिल्म दुनियाभर में 1392 करोड़ कमा चुकी है। दूसरे सोमवार को गिरावट के बावजूद इसकी रफ्तार बरकरार है। विदेशों में कमाई के मामले में इसने 'शोले' का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

PREV
15
दूसरे सोमवार को 'धुरंधर 2' की कमाई में पहली बड़ी गिरावट

दूसरे सोमवार को रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट आई, फिर भी इसने भारत में 25 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। आमतौर पर इतनी गिरावट पहले हफ्ते में ही देखने को मिलती है, लेकिन इस फिल्म ने 12वें दिन तक अपनी पकड़ बनाए रखी।

25
'धुरंधर 2' में 12 दिन में कमाए 1392 करोड़, बनी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर

Dhurandhar The Revenge ने महज 12 दिनों में 1392 करोड़ रुपए का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है और यह ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रफ़्तार शुरुआत से ही जबरदस्त रफ्तार रही। हालांकि, दूसरे सोमवार को पहली बार गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 12: 11 दिन सुनामी के बाद धीमी हुई 'धुरंधर 2', जानिए 12वें दिन की कमाई

35
भारत में 'धुरंधर 2' का नेट कलेक्शन कितना हुआ

रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने भारत में 872 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1042 करोड़ रुपए हुआ है। पहले हफ्ते में ही ₹1000 करोड़ पार कर यह ‘Pushpa 2’ के बाद सबसे तेजी से यह आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन गई। दूसरे वीकेंड में 170 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई ने इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर दिया।

45
विदेशो में 'धुरंधर 2' ने खड़ा किया कमाई का पहाड़,

Dhurandhar The Revenge को गल्फ देशों में रिलीज नहीं मिली, इसके बावजूद इसने ओवरसीज मार्केट में बड़ा कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने $38 मिलियन (लगभग ₹315 करोड़) की कमाई के साथ सबसे ज्यादा विदेशी कलेक्शन करने वाली टॉप 15 भारतीय फिल्मों में जगह बना ली है। इतना ही नहीं, इसने 1973 की फिल्म Bobby ($29.4 मिलियन), 1975 की फिल्म Sholay ($28.2 मिलियन) और 2024 की फिल्म Pushpa 2 ($31 मिलियन) जैसी ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को इस लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Sunday Collection में नं. 1 से चूकी, टॉप 5 की लिस्ट में किस फिल्म से पीछे

55
Dhurandhar 2 का टारगेट अब ये तीन फ़िल्में

1392 करोड़ रुपए के ग्लोबल कलेक्शन के साथ 'धुरंधर 2' अब सिर्फ Dangal (₹2070 करोड़), Baahubali 2 (₹1788 करोड़) और Pushpa 2 (₹1724 करोड़) से पीछे है। अगर रफ्तार बरकरार रही तो यह जल्द ही इन फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ रुपए के पार जा सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories