- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Collection Day 12: 11 दिन सुनामी के बाद धीमी हुई 'धुरंधर 2', जानिए 12वें दिन की कमाई
Dhurandhar 2 Collection Day 12: 11 दिन सुनामी के बाद धीमी हुई 'धुरंधर 2', जानिए 12वें दिन की कमाई
धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन तक सुनामी बनकर छाई। लेकिन 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इसकी वजह सोमवार का एक नॉन हॉलिडे दिन हो सकती है। जानिए 'धुरंधर 2' की 12वें दिन की कमाई...

Dhurandhar 2 ने 12वें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' ने 12वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे सोमवार को लगभग 6.81 करोड़ रुपए (दोपहर 3 बजे तक) का कलेक्शन किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 6.41 करोड़ रुपए कमाए हैं।
'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने 12 दिन में लगभग 853.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अगर अकेले हिंदी वर्जन की बात करें तो यह कमाई तकीबन 819 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। माना जा रहा है कि फाइनल आंकड़ा आने तक कलेक्शन हिंदी बेल्ट में 840 करोड़ रुपए को पार कर सकता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Sunday Collection में नं. 1 से चूकी, टॉप 5 की लिस्ट में किस फिल्म से पीछे
सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते रणवीर सिंह की यह फिल्म यह मुकाम हासिल कर लेगी। अभी पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' है, जिसने लाइफटाइम 895.96 करोड़ रुपए कमाए थे।
आज टूट जाएगा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का हिंदी वर्जन अभी हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में 830.10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है। माना जा रहा है कि आज यानी 30 मार्च के फाइनल आंकड़े आने के बाद 'धुरंधर 2' इस रिकॉर्ड को तोड़ चुकी होगी। वैसे कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की यालिना जमाली पहले कर चुकीं ये 19 फ़िल्में, एक सलमान खान तो 2 ऐश्वर्या राय के साथ
क्या वर्ल्डवाइड सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनेगी 'धुरंधर 2'?
'धुरंधर 2' दुनियाभर 1352.42 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों में यह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे आगे अब सिर्फ तीन फ़िल्में 'पुष्पा 2 : द रूल', 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' और 'दंगल' भर हैं, जिका वर्ल्डवाइड कलेक्शन क्रमशः ₹1,742.10 करोड़ रुपए, 1,788.06 करोड़ रुपए और 2,070.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।