Thalapathy Vijay Election Affidavit Details: फिल्मों को अलविदा कह चुके विजय अब राजनीति में पूरी तरह एक्टिव हैं। चुनाव से पहले दाखिल हलफनामे में उन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति, गाड़ियां, घर, निवेश समेत पूरी आर्थिक जानकारी का खुलासा कर दिया है।
Thalapathy Vijay सिनेमा छोड़ने के बाद तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पेरंबूर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने सभी 234 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा।
26
थलापति विजय के पास ₹404 करोड़ की दौलत
हलफनामे के अनुसार विजय की कुल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपए है। 2024–25 में उनकी इनकम 184 करोड़ रुपए बताई गई। विजय के पास कहां-कितना पैसा:-
नकद: 2 लाख रुपए
बैंक बैलेंस: 320 करोड़ रुपए
बच्चों के खाते में: करीब 4 लाख रुपए
पत्नी का बैलेंस: 10.43 करोड़ रुपए
36
पत्नी के लिए थलापति के करोड़ों के इंवेस्टमेंट
घोषणा पत्र के मुताबिक, थलापति विजय ने पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के लिए बड़े इन्वेस्टमेंट किए हैं, जिनका ब्यौरा इस प्रकार है:-
इंडियन बैंक में 25 करोड़ रुपए की FD
एक्सिस बैंक में 40 करोड़ रुपए की FD
एचडीएफसी बैंक में 20 करोड़ रुपए की FD
391 सोवरेन सोने के गहने
46
थलापति विजय के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन
थलापति विजय के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। इनमें लगभग 3 करोड़ रुपए की टोयोटा लेक्सस भी शामिल है। विजय के वाहनों की कुल कीमत 7.45 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिल्म के पास कौन-कौन सी कार और मोटरसाइकिल:-
Toyota Lexus (कीमत 3 करोड़ रुपए
2 BMW
Toyota Vellfire
Maruti Swift
TVS XL Super (कीमत 67,000 रुपए)
56
थलापति विजय ने परिवार को दिया करोड़ों का कर्ज
विजय ने करीब 76 करोड़ रुपए का कर्ज दिया है, जिसमें उनके पिता एस.ए. चन्द्रशेखर पर 3.02 करोड़ रुपए, मां शोभा चन्द्रशेखर पर 87 लाख रुपए , पत्नी संगीता पर 12.60 करोड़ रुपए, बेटे जैसन संजय पर 8.78 लाख रुपए और बेटी दिव्या साशा पर 4.6 लाख रुपए का लों शामिल है।
66
विजय के पास10 घर और करोड़ों के गहने
विजय के पास 10 घर हैं, जो नीलंकरई, उरूर, मायलापुर, पडुर, कोराट्टूर, सालीग्रामम और शोलिंगनल्लूर में स्थित हैं। उनकी पत्नी की ज्वैलरी की बात करें तो उनके पास 2 किलो चांदी, 3132 ग्राम सोना और 134.91 कैरेट हीरे हैं। हलफनामे के मुताबिक़, संगीता ने 15.51 करोड़ रुपए की चल संपत्ति की घोषणा की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।