फिल्म इंडस्ट्री में एक ही नाम से फ़िल्में बनने का रिवाज़ काफी पुराना है। सालों से यह सिलसिला चला आ रहा है। ऐसी ही एक टाइटल के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिस पर अब तक 7 फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं। इनमें से एक में सलमान खान तो एक भी संजय दत्त दिखे हैं।
हम बात कर रहे हैं 'बागी' टाइटल की। यह वो टाइटल है, जिस पर पहली फिल्म 1990 में बनी थी और 2020 में इसी टाइटल वाली पिछली फिल्म आई। नज़र डालिए 'बाग़ी' टाइटल पर बनी सभी फिल्मों पर...
25
जब सलमान खान पर्दे पर 'बागी' बने
1990 में 'बागी : अ रेबेल फॉर लव' रिलीज हुई। फिल्म में सलमान खान हीरो थे और नगमा हीरोइन थीं। खास बात यह है कि सलमान खान ने इसकी कहानी लिखी थी और दीपक शिवदासानी ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
साल 2000 में संजय दत्त 'बागी' टाइटल वाली फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर दिखाई दिए। राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट मनीषा कोइराला दिखी थीं, जबकि आदित्य पंचोली, इंदर कुमार और टीना सेना जैसे कलाकार भी इसमें नज़र आए थे। 5.75 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 3.64 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही थी।
45
टाइगर श्रॉफ 'बागी' टाइटल वाली 4 फ़िल्में कर चुके
टाइगर श्रॉफ 'बागी' नाम की फ्रेंचाइजी के हीरो हैं, जिसकी चार फ़िल्में आ चुकी हैं। पहली फिल्म 'बागी' 2016 में आई, जिसे शब्बीर खान ने डायरेक्ट किया और यह सेमी हिट रही। श्रद्धा कपूर फिल्म में टाइगर की हीरोइन थीं। 2018 में अहमद खान ने सुपरहिट 'बागी 2' डायरेक्ट की, जिसकी हीरोइन दिशा पाटनी थी। 2020 में अहमद खान ने ही टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर को लेकर 'बागी 3' बनाई, जो सेमी हिट रही। 2025 में इसी फिल्म का चौथा पार्ट 'बागी 4' नाम से आया, जिसके डायरेक्टर ए. हर्षा थे। इस फिल्म में संजय दत्त बतौर विलेन दिखे थे। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
2019 में 'बागी : एक योद्धा' नाम से भोजपुरी सिनेमा की एक्शन रोमांटिक फिल्म आई, जिसका डायरेक्शन शेखर शर्मा ने किया था। फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी लीड रोल में थे। फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।