भारत के TOP 5 डायरेक्टर, जिनका BOX OFFICE पर कब्जा-एक ने तो 3 फिल्मों से मचाया गदर
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई करते हुए तगड़े रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर है और मूवी की वजह से उनकी चर्चा हो रही है। इसी बीच देश के टॉप 5 डायरेक्टर्स का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बताते हैं।

1. एसएस राजामौली
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर एसएस राजामौली देश के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। उन्होंने करीब 12 फिल्में बनाई और इन मूवी ने करीब 4250 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
2. रोहित शेट्टी
बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी देश के टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उनकी तकरीबन 17 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 3450 करोड़ का कारोबार किया।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 के खौफ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री, डरकर बदल दी इन 3 फिल्मों की रिलीज डेट
3. आदित्य धर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते डायरेक्टर आदित्य धर ने सबको हिलाकर रख दिया। उनकी महज 3 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2600 करोड़ का बिजनेस किया है। टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में वे तीसरे नंबर पर हैं।
4. सुकुमार
साउथ डायरेक्टर सुकुमार भी इस लिस्ट में हैं। उनकी करीब 9 फिल्मों ने 2700 करोड़ का बिजनेस वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किया। टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में ने चौथे नंबर पर हैं।
5. राजकुमार हिरानी
टॉप डायरेक्टर्स की लिस्ट में बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी हैं। उनकी करीब 6 फिल्में ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 2450 करोड़ का कारोबार किया।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 ये 6 स्टार्स रियल में कैसे दिखते हैं, एक को स्क्रीन पर कोई नहीं पहचान पाया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।