Jailer 2 Collection Day 11: रजनीकांत की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'जेलर 2'! टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Published : Oct 26, 2026, 08:26 AM IST
Jailer 2 Day 11 Collection India Net

सार

Jailer 2 Second Weekend Box Office Report: ‘जेलर 2’ ने दूसरे वीकेंड में फिर रफ्तार पकड़ी है। 11 दिन बाद यह रजनीकांत के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। रविवार के कलेक्शन में उछाल के बाद फिल्म ने दुनियाभर में कौन-सा बड़ा आंकड़ा छू लिया? पढ़ें रिपोर्ट

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को फिर तेजी देखने को मिली। खास बात यह है कि घरेलू बाजार के साथ विदेशी कमाई भी फिल्म के कुल कारोबार को मजबूती दे रही है। तमिल वर्जन का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है, जबकि तेलुगु और हिंदी वर्जन से भी फिल्म को कमाई हो रही है। दुनियाभर में यह फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए रजनीकांत की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रविवार को कितनी कमाई हुई?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने दूसरे रविवार यानी 25 अक्टूबर को भारत में 25.70 करोड़ रुपए नेट का कलेक्शन किया। यह कमाई 11,954 शो से हुई और शनिवार के 24.15 करोड़ रुपए के मुकाबले करीब 6.4% ज्यादा रही। हालांकि, फिल्म अब भी पहले दिन के 59.70 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड से पीछे है।

यह भी पढ़ें : Udta Teer Collection Day 3: ‘उड़ता तीर’ ने रविवार को भी लगाई छलांग, जानें 3 दिन की वर्ल्डवाइड कमाई

जेलर 2 का कुल कलेक्शन कितना हुआ ?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, घरेलू ग्रॉस कमाई 466.85 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 243.50 करोड़ रुपए हो गया। इसी के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 710.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। इसके साथ ही यह 2018 में आई '2.0' के कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन (₹691 करोड़) को पछाड़ते हुए रजनीकांत की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

‘जेलर 2’ का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन कितना रहा?

पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ रुपए की भारत नेट कमाई करने के बाद ‘जेलर 2’ ने दूसरे वीकेंड पर भी रफ्तार बनाए रखी। शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपए कमाए, जबकि शनिवार को कमाई बढ़कर 24.15 करोड़ रुपए हो गई। रविवार को एक बार फिर कलेक्शन में इजाफा हुआ और फिल्म ने 25.70 करोड़ रुपए जुटाए। दूसरे वीकेंड के आंकड़े एक नज़र में…

दिनतारीखभारत नेट कलेक्शनशोऑक्यूपेंसी
नौवां दिन (शुक्रवार)23 अक्टूबर₹14.50 करोड़10,48426.7%
दसवां दिन (शनिवार)24 अक्टूबर₹24.15 करोड़11,59135.8%
ग्यारहवां दिन (रविवार)25 अक्टूबर₹25.70 करोड़11,95438.0%

इस तरह दूसरे वीकेंड में फिल्म ने भारत में कुल 64.35 करोड़ रुपए नेट कमाए। रविवार को प्रति शो औसत कमाई करीब 21,499 रुपए रही।

यह भी पढ़ें : Ramayana Advance Booking: ताबड़तोड़ बिक रहे 'रामायण' के टिकट, पहले दिन ही होगी 200 करोड़ पार!

भाषा के हिसाब से दूसरे रविवार 'जेलर 2' का कलेक्शन

  • तमिल वर्जन सबसे आगे रहा। इसने 5,683 शो से 17.35 करोड़ रुपए की कमाई की, जो फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई का लगभग 67.5% है। तमिल वर्जन की ऑक्यूपेंसी 50.1% दर्ज की गई।
  • तेलुगु वर्जन ने 1,860 शो से 4.50 करोड़ रुपए कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 40.4% रही।
  • हिंदी वर्जन ने 4,195 शो से 3.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि इसकी ऑक्यूपेंसी 20% रही।
  • कन्नड़ वर्जन ने 216 शो से 70 लाख रुपए कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी 48% दर्ज की गई।

‘जेलर 2’ के दर्शकों की कुल संख्या कहां पहुंची?

  • फिल्म ने रविवार को 17,49,982 दर्शकों की फुटफॉल दर्ज की। इसके साथ ही सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले दर्शकों की कुल संख्या 2,64,25,010 तक पहुंच गई। ये आंकड़े बताते हैं कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म को बड़े स्तर पर दर्शक मिल रहे हैं।
  • तमिल 2डी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 52.58% रही। इसमें शाम के शो सबसे आगे रहे, जिनकी ऑक्यूपेंसी 65.15% थी। दोपहर के शो में यह आंकड़ा 61.15% रहा, जबकि रात और सुबह के शो में क्रमशः 46.62% और 37.38% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
  • तेलुगु 2डी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 40.88% रही। शाम के शो में 52%, दोपहर में 39.58%, रात में 35.17% और सुबह में 22% ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई।
  • हिंदी 2डी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 25.30% रही। शाम के शो में यह 30.25% थी, जबकि रात में 28.83%, दोपहर में 26.58% और सुबह में 14.50% ऑक्यूपेंसी रही।

‘जेलर 2’ की कहानी क्या है?

‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आते हैं। वह अपनी जिंदगी शांति से बिता रहे होते हैं, लेकिन अंडरवर्ल्ड से जुड़ा एक नया खतरा उनकी दुनिया बदल देता है। अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उन्हें एक बार फिर अपने पुराने और बेरहम अंदाज में लौटना पड़ता है। इसके बाद वह दुश्मनों का सामना करने और उन्हें खत्म करने की कोशिश करते हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'महिलाओं के कपडे फाड़े...', पुलिस हिरासत में लिए गए कॉमेडियन का वीडियो वायरल
Udta Teer Collection Day 3: ‘उड़ता तीर’ ने रविवार को भी लगाई छलांग, जानें 3 दिन की वर्ल्डवाइड कमाई