Jailer 2 Collection Day 4: रजनीकांत की 'जेलर 2' 4 दिन में 400 करोड़ पार! चौथे दिन की इतनी कमाई

Published : Oct 18, 2026, 08:39 PM ISTUpdated : Oct 18, 2026, 11:37 PM IST
Jailer 2 Day 4 Collection

सार

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया है कि पहले वीकेंड में यह 400 करोड़ क्लब में पहुंच गई है? चौथे दिन के आंकड़े एक दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं।

सुपरस्टार का स्टारडम, दर्शकों की दीवानगी और सिनेमाघरों में बढ़ती हलचल… रजनीकांत की नई फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर माहौल लगातार गर्म है। पहले तीन दिनों के प्रदर्शन के बाद अब चौथे दिन फिल्म ने बड़ी ग्रोथ ली है। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ कुल कमाई की नहीं है। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का प्रदर्शन और दर्शकों की मौजूदगी भी कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर रविवार को फिल्म की रफ्तार कैसी रही और किस वर्जन ने बाजी मारी? आंकड़ों की पूरी तस्वीर आगे जानिए।

‘जेलर 2’ ने चौथे दिन कितने करोड़ कमाए?

sacnilk.com के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने चौथे दिन भारत में नेट 55.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की यह कमाई देशभर में चले 15,473 शोज से आई है। पहले तीन दिन की तरह ही चौथे दिन भी तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की और दूसरे पायदान पर तेलुगु वर्जन रहा। चौथे दिन फिल्म का वर्जन वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

वर्जनचौथे दिन की नेट कमाई
तमिल39.95 करोड़ रुपए
तेलुगु9.50 करोड़ रुपए
हिंदी5.75 करोड़ रुपए
कन्नड़65 लाख रुपए
चौथे दिन का टोटल नेट कलेक्शन55.85 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Jailer 2 Advance Booking: रविवार को रॉकट बनी रजनीकांत की 'जेलर 2', लोड हो रही सबसे बड़ी कमाई!

'जेलर 2' का डे वाइज कलेक्शन

दिनभारत में नेट कलेक्शन
पहला दिन (15 अक्टूबर, गुरुवार)59.70 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (16 अक्टूबर , शुक्रवार)37.10 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (17 अक्टूबर, शनिवार)47.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन (18 अक्टूबर, रविवार)55.85 करोड़ रुपए 
टोटल नेट कलेक्शन199.90 करोड़ रुपए

4 दिन में 'जेलर 2' ने कितनी कमाई की?

चौथे दिन यानी पहले रविवार के आंकड़े सामने आने के बाद 'जेलर 2' की भारत में टोटल नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपए पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपए हो गया है। अगर भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म का चार दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

  • तमिल : 143.70 करोड़ रुपए
  • तेलगु : 37.75 करोड़ रुपए
  • हिंदी : 16.65 करोड़ रुपए
  • कन्नड़ : 1.80 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Ramayana: पहले दिन कितनी कमाई करेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'? क्या बनाएगी यह बड़ा रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार 'जेलर 2'!

नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' ने पहले 3 दिन में दुनियाभर में 321 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। चौथे दिन फिल्म ने ओवरसीज 40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन 190 करोड़ रुपए पहुंच गया है। भारत से फिल्म ने ग्रॉस 234.25 करोड़ रुपए कमाए। कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ग्रॉस 424.25 करोड़ रुपए कूट लिए हैं।

‘जेलर 2’ की कहानी और स्टार कास्ट में कौन-कौन है?

नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’, 2023 की फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। सन पिक्चर्स के निर्माण में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में हैं। कहानी एक रिटायर्ड अधिकारी की है, जिसे परिवार पर खतरा मंडराने के बाद दोबारा कार्रवाई के लिए उतरना पड़ता है। फिल्म में एस. जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक, जतिन सरना और अन्ना राजन अहम भूमिकाओं में हैं। मोहनलाल, शिवा राजकुमार, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति के कैमियो में आने की उम्मीद है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

सलमान खान की वजह से टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला? हमलावरों ने बताया अगला नंबर किसका
टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग बोला-जो भी सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका