
रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि अब इसकी तुलना बड़े बॉक्स ऑफिस दिग्गजों से होने लगी है। खास बात यह है कि सोमवार जैसे वर्किंग डे पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। तमिल वर्जन सबसे आगे है, जबकि हिंदी और तेलुगु वर्जन की कमाई पर भी नजर बनी हुई है। अब सवाल है कि क्या रजनीकांत की यह फिल्म अपनी पिछली रिलीज का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? ताजा आंकड़े इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं।
ट्रे रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जेलर 2' ने 5वें दिन यानी पहले सोमवार को शाम 7 बजे तक भारत में 29.43 करोड़ रुपए की नेट कमाई की। यह कलेक्शन देशभर में चले 11,583 शो से दर्ज किया गया। इनमें तमिल वर्जन सबसे आगे रहा, जिसने ₹22.87 करोड़ की कमाई की। 5वें दिन 'जेलर 2' की वर्जन वाइज कमाई इस प्रकार रही :-
5 दिन में 'जेलर 2' ने भारत में नेट 229.33 करोड़ रुपए और ग्रॉस 268.98 रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फाइनल आंकड़े आने तक फिल्म भारत 250 करोड़ के नेट कलेक्शन के करीब पहुंच सकती है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Star Cast Fees: 'जेलर 2' के लिए रजनीकांत की फीस ऋतिक से 4 गुना, जानिए किसे कितना पैसा मिला?
रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' का शुरुआती वीकेंड कलेक्शन विजय की जन नायकन' और सूर्या की 'करुप्पु' और 'विश्वनाथ एंड संस' से आगे निकल चुका है। अब फिल्म की नजर रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' पर है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार ₹518 करोड़ से ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : Jailer 2 Collection Day 4: रजनीकांत की 'जेलर 2' 4 दिन में 400 करोड़ पार! चौथे दिन की इतनी कमाई
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2', 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की अगली कड़ी है। इसमें रजनीकांत रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में लौटे हैं। कहानी में उनकी शांत जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब आपराधिक दुनिया से नया खतरा सामने आता है। परिवार की सुरक्षा और अपनी विरासत बचाने के लिए उन्हें फिर अपने सख्त अंदाज में लौटना पड़ता है। फिल्म में विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडू, एस. जे. सूर्या, विजय सेतुपति, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, मोहनलाल, ऋतिक रोशन और शिवराजकुमार कैमियो भूमिकाओं में नजर आते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।