
बॉक्स ऑफिस पर शनिवार का दिन कई फिल्मों के लिए राहत लेकर आया। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 17वें दिन शानदार वापसी करते हुए कमाई में 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के कलेक्शन में भी उछाल आया। दूसरी ओर, नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 86वें दिन भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है।
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 9.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसकी कमाई 5.50 करोड़ रुपये थी। इस तरह शनिवार को फिल्म के कारोबार में करीब 70 फीसदी का उछाल आया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 444.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 520.35 करोड़ रुपये हो चुका है। विदेशों में फिल्म ने 17 दिनों में 270.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 790.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने भी दूसरे शनिवार को बेहतर प्रदर्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसकी कमाई 2.85 करोड़ रुपये थी। यानी शनिवार को कारोबार में करीब 40.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। qफिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 45.03 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 55.53 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है।
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी जारी है। 30वें दिन यानी शनिवार को इसने 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह शनिवार को इसकी कमाई में 60 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 375.60 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 449.84 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं विदेशों से 30 दिनों में 132.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार हुआ है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 582.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं।
और पढ़ें: बिहार में क्यों नहीं हुआ दिलजीत दोसांझ का शो? सिंगर ने बताया प्रशासन की वजह से अटकी बात
इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में ‘हनुमान अंश’ का प्रदर्शन भी ध्यान खींचता है। नीम करोली बाबा पर आधारित यह फिल्म रिलीज के 86वें दिन भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। शनिवार को फिल्म ने 508 शोज के जरिए 22 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 342.15 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 403.73 करोड़ रुपये बताया गया है। विदेशों से फिल्म ने 48.80 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 452.53 करोड़ रुपये हो गया है।
और पढ़ें: ऐश्वर्या राय के 8 यादगार ऑनस्क्रीन लुक, ‘देवदास’ से ‘धूम 2’ तक हर अंदाज रहा खास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।