दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन की वजह से वो नहीं कर पाएं। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि फेमस सिंगर और एक्टर वहां शो ऑर्गनाइज नहीं कर पाएं, आइए जानते हैं।
दिलजीत दोसांझ ‘Aura World Tour 2026’ पर निकले हैं। इसके तहत वो देश के अलग-अलग हिस्सों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। सिंगर बिहार में भी अपना कॉन्सर्ट करना चाहते थे, लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो सका। आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार में शो आयोजित करने की बात अटक गई? सिंगर ने खुद इसकी वजह बताते हुए कहा कि उनसे भीड़ संभालने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में इस पूरे मामले का खुलासा किया।
बिहार में क्यों नहीं हो पाया दिलजीत का कॉन्सर्ट?
दिलजीत ने इंस्टाग्राम लाइव में बताया कि उनकी टीम ने बिहार में शो आयोजित करने की कोशिश की थी। लेकिन वहां भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर परेशानी सामने आई। सिंगर ने कहा कि उनसे पूछा गया था कि क्या वह भीड़ संभालने की जिम्मेदारी लेंगे। इस पर उन्होंने साफ जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होनी चाहिए। दिलजीत ने यह भी समझाया कि उनके कॉन्सर्ट में सामान्य कार्यक्रमों की तरह छोटी भीड़ नहीं आती। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और उनके लिए सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और दूसरी व्यवस्थाएं करना जरूरी होता है।
दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद भी चर्चा में रहे दिलजीत
दिलजीत दोसांझ ने 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म किया था। इसी शो के साथ उनके 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत हुई। हालांकि, इस कॉन्सर्ट से पहले अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में सुरक्षा संबंधी चिंताओं और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार किया था। बाद में पुलिस ने शो की इजाजत दे दी। कॉन्सर्ट के दौरान और बाद में दिलजीत ने दिल्ली पुलिस और CRPF की तारीफ भी की।
और पढ़ें: अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी! टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दहशत में बॉलीवुड
दिलजीत दोसांझ के भारत में टूर के प्रमुख शो लिस्ट
- 30 अक्टूबर – दिल्ली (शो हो चुका है)
- 15 नवंबर – इंदौर
- 21 नवंबर – अहमदाबाद
- 27 नवंबर – मुंबई
- 29 नवंबर – बेंगलुरु
- 5 दिसंबर – लखनऊ
- 12 दिसंबर – चंडीगढ़
- 19 दिसंबर – कोलकाता
और पढ़ें: 'पंजाबियों को लड़ाई ना सिखाओ'...आखिर CJP पर क्यों भड़क गए दिलजीत दोसांझ




