30 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ। इसमें सिंगर ने सीजेपी और नीट प्रोटेस्ट विवाद पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को लड़ना ना सिखाएं। जिस पर अभिजीत दिपके ने रिएक्शन दिया है। आइए बताते हैं, दोनों ने क्या कुछ कहा।
दिल्ली में 30 अक्टूबर को सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट हुआ। इसमें उन्होंने जो कुछ कहा वो चर्चा में आ गया है। दिलजीत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाबियों को लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान पर CJP से जुड़े अभिजीत दिपके ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने सिंगर के प्रति सम्मान और प्यार का भाव दिखाया।
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, 30 अक्टूबर की शाम दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। यह उनका 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का हिस्सा था। इस दौरान उन्होंने अपने गानों से फैंस का मनोरंजन करने के साथ ही कुछ विवादित मुद्दों पर भी बात की। दिलजीत ने CJP प्रोटेस्ट और फिल्म 'सतलुज' को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह एक कलाकार हैं और लोगों से प्यार करते हैं। अगर वह किसी मुद्दे पर चुप रहना चाहते हैं, तो उन्हें चुप रहने दिया जाए। सिंगर ने कहा,
"मैं आप सभी का समर्थन करता हूं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।"
उन्होंने आगे कहा कि जिस फिल्म का मंच पर मजाक उड़ाया जा रहा है, वह जसवंत सिंह खालड़ा से जुड़ी फिल्म है। इसके लिए उन्होंने और उनकी टीम ने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। दिलजीत ने यह भी कहा कि अगर कोई उनसे नफरत करता है, तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वह सभी से प्यार करते हैं।
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के बाद शुरू हुआ था विवाद
दिलजीत दोसांझ और CJP के बीच विवाद की वजह उनका पुराना बयान है। NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलजीत ने खुद को इस मामले से दूर रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह एक कलाकार हैं और उन्हें विरोध प्रदर्शनों से दूर रखा जाए। उनके इस रुख की काफी आलोचना हुई थी। इसी दौरान कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े अभिजीत दिपके ने भी सिंगर पर निशाना साधा था। दिलजीत की यह बात अभिजीत दिपके तक पहुंची, तो उन्होंने भी इसका जवाब दिया।
और पढ़ें: इब्राहिम अली खान से अलग हुई पलक तिवारी? जानें साथ होने वाला शूट क्यों टला
अभिजीत दिपके ने दिलजीत के बयान पर क्या कहा?
दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दिपके ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जून में जब वे लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब दिलजीत की एक बात उन्हें थोड़ी बुरी लगी थी। हालांकि, अभिजीत ने साफ किया कि उनके मन में सिंगर के लिए कोई निजी नाराजगी नहीं थी। उन्होंने हमेशा दिलजीत को ऐसे कलाकार के रूप में देखा है, जो किसी मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते हैं। अभिजीत ने आगे बताया कि वह लंबे समय से दिलजीत के फैन हैं और आज भी उनका संगीत सुनते हैं। इस साल मई में भारत लौटने से पहले वह शिकागो में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने भी गए थे। उन्होंने कहा कि दिलजीत का बेबाक अंदाज, अपनी बात पर कायम रहना और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना उन्हें हमेशा पसंद रहा है।
अभिजीत के मुताबिक, किसी एक बात पर असहमति या गलतफहमी होने से उनके मन में दिलजीत के लिए सम्मान और प्यार कम नहीं हुआ है। उन्होंने सिंगर से छोटे भाई की गलती समझकर बात खत्म करने की अपील भी की।
और पढ़ें: Border 2 एक्ट्रेस आईं वरुण धवन के सपोर्ट में, क्या कहना चाहती हैं इशिका गगनेजा




