विजय की 'जन नायकन' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, एडवांस बुकिंग में 2026 की टॉप 8 फिल्मों में हुई शामिल

Published : Jul 20, 2026, 01:39 PM IST
Jana-Nayagan-day-1-advance-booking

सार

ऑनलाइन लीक होने के बावजूद थलापति विजय की 'जन नायकन' को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला। रिलीज से पहले फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त माहौल बना चुकी है। ऑनलाइन लीक होने और रिलीज टलने जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत रही है। तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में टिकटों की तेज बिक्री ने साफ कर दिया है कि विजय के फैंस उनकी आखिरी फिल्म को किसी त्योहार से कम नहीं मान रहे। शुरुआती प्री-सेल्स ने न सिर्फ कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि अब फिल्म की नजर साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग एडवांस बुकिंग्स की सूची में और ऊपर पहुंचने पर है।

ऑनलाइन लीक के बाद भी 'जन नायकन' ने कैसे पलट दिया पूरा खेल?

रिलीज से कई महीने पहले फिल्म का ऑनलाइन लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था। माना जा रहा था कि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई देगा, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने अलग ही तस्वीर पेश की है। विजय के फैंस फिल्म को उनकी विदाई के जश्न की तरह मना रहे हैं और टिकट खिड़की पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की सबसे मजबूत एडवांस बुकिंग तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल से सामने आई है। इन राज्यों में टिकट तेजी से बिक रहे हैं। फिलहाल तमिल भाषा वाले संस्करण को सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है। वहीं तेलुगु संस्करण की बुकिंग अपेक्षाकृत धीमी है, जबकि हिंदी संस्करण के बहुत कम शो लिस्टिंग होने के कारण उसकी बुकिंग अभी बेहद सीमित है।

यह भी पढ़ें : 'जन नायकन' का रिलीज से पहले ही तूफान, 24 घंटे में ही एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने चौंकाया

एडवांस बुकिंग में किस रिकॉर्ड पर पहुंच गई फिल्म?

पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 'जन नायकन' ने भारत में लगभग 9.58 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई दर्ज की है। रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि प्री-सेल्स में और बड़ा उछाल देखने को मिलेगा और अंतिम एडवांस बुकिंग 15 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। मौजूदा एडवांस बुकिंग के साथ 'जन नायकन' ने 'करुप्पु' को पीछे छोड़ते हुए 2026 में कोलीवुड की पहले दिन की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।अब फिल्म की नजर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' और 'उस्ताद भगत सिंह' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ने पर है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि रिलीज से पहले ही फिल्म यह उपलब्धि हासिल कर सकती है।

2026 की पहले दिन की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों में 'जन नायकन' कहां खड़ी है?

यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: 7 महीने का इंतज़ार ख़त्म, इस तारीख को रिलीज हो रही ‘जन नायकन’

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग वाली फिल्मों की सूची में फिलहाल 'जन नायकन' आठवें स्थान पर पहुंच चुकी है। लगातार बढ़ती बुकिंग को देखते हुए इसके जल्द ही सूची में और ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ये हैं 2026 की पहले दिन के लिए सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली टॉप 8 फ़िल्में और उनका ग्रॉस कलेक्शन :-

  1. धुरंधर 2- 53 करोड़ रुपये
  2. पेडी-  20.66 करोड़ रुपये
  3. राजासाब- 15.31 करोड़ रुपये
  4. मन शंकर वर प्रसाद गारू - 14 करोड़+ रुपये
  5. बॉर्डर 2- 12.5 करोड़ रुपये
  6. उस्ताद भगत सिंह - 10.49 करोड़ रुपये
  7. द ओडिसी - 10.3 करोड़ रुपये
  8. जन नायकन - 9.58 करोड़ रुपये

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lock Upp 2: राम कपूर के चिपकने से परेशान श्रेया कालरा? 'मेरे पापा भी इतना Kiss नहीं करते…'
Lock Upp 2: योगेश रावत के एविक्शन पर मचा बवाल, मेकर्स पर अनफेयर होने के आरोप, जानें क्यों?