Lock Upp 2: राम कपूर के चिपकने से परेशान श्रेया कालरा? 'मेरे पापा भी इतना Kiss नहीं करते…'

Published : Jul 20, 2026, 01:12 PM IST
लॉक अप-2 कंंटेस्टेंट राम कपूर और श्रेया कालरा

सार

Lock Upp 2 Shreya Kalra and Ram Kapoor Controversy: Lock Upp 2 में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर टास्क के दौरान सीमाएं लांघने का आरोप लगाया है। अब इस विवाद पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

लॉक अप-2 (Lock Upp 2) के लेटेस्ट एपिसोड में एक नया विवाद सामने आया है। कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो के अंदर राम कपूर के बिहेवियर को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि राम टास्क के दौरान कई बार जरूरत से ज्यादा करीब आ जाते हैं और उन्हें अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। श्रेया कालरा का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

'Maintain Some Boundaries' कहकर भड़कीं श्रेया कालरा

लॉक अप-2 शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत करते हुए श्रेया कालरा ने हाल ही में हुए एक टास्क का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि टास्क के दौरान राम कपूर उनके काफी करीब आ गए थे। श्रेया के मुताबिक, इस दौरान अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी राम से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था। श्रेया ने कहा कि उन्हें राम का व्यवहार कंफर्टेबल लगा और उन्होंने साफ शब्दों में कहा- ‘कुछ तो सीमाएं बनाए रखें (Maintain Some Boundaries).’

और पढ़ें -  Lock Upp 2: योगेश रावत के एविक्शन पर मचा बवाल, मेकर्स पर अनफेयर होने के आरोप, जानें क्यों?

'मेरे पापा भी इतना Kiss नहीं करते'

श्रेया ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि अगर भविष्य में फिर ऐसी कंडीशन बनी तो वह इसका विरोध करेंगी। उन्होंने कहा- ‘अगर वह फिर मुझे Kiss करने की कोशिश करेंगे तो मैं उनका मुंह पकड़ लूंगी और कहूंगी कि मेरे पापा भी मुझे इतना Kiss नहीं करते।’ उनके इस बयान की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

श्रेया कालरा के आरोप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऑडियंस की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ लोग श्रेया के समर्थन में उतर आए हैं और उनका कहना है कि हर व्यक्ति की निजी सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि पूरे मामले को संदर्भ के साथ देखा जाना चाहिए और बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए।

और पढ़ें -  Lock Upp 2: अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? फैंस बोले- अब आएगा असली मजा

राम कपूर की ओर से नहीं आया कोई जवाब

फिलहाल शो के अंदर या बाहर राम कपूर की ओर से श्रेया कालरा के आरोपों पर कोई ऑफिशियल रिेएक्शन सामने नहीं आई है। ऐसे में दर्शकों की नजर अब आने वाले एपिसोड पर टिकी है कि इस विवाद पर शो में आगे क्या मोड़ आता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lock Upp 2: योगेश रावत के एविक्शन पर मचा बवाल, मेकर्स पर अनफेयर होने के आरोप, जानें क्यों?
सच में बीमार हैं सलमान खान? सुपरस्टार की नई तस्वीरों ने पलट दी पूरी कहानी