सच में बीमार हैं सलमान खान? सुपरस्टार की नई तस्वीरों ने पलट दी पूरी कहानी

Published : Jul 20, 2026, 11:05 AM IST
Salman Khan New Photos

सार

मुंबई में एक इवेंट के दौरान कमजोर दिखने की चर्चाओं के बीच सलमान खान ने नई तस्वीरें शेयर कर क्रिप्टिक पोस्ट किया। फैंस ने इसे हेल्थ रूमर्स पर उनका जवाब माना।

मुंबई में हालिया पब्लिक इवेंट के बाद सलमान खान की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं। कुछ यूजर्स ने उनकी थकी हुई और कमजोर दिख रही झलक पर चिंता जताई, जिसके बाद एक्टर की तबीयत चर्चा का विषय बन गई। अब सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे फैंस उनकी सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं का जवाब मान रहे हैं। पोस्ट में एक्टर पहले से ज्यादा फिट और टोंड नजर आए, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी।

सलमान खान ने हेल्थ रूमर्स पर क्या लिखा?

सलमान खान ने अपनी सेहत पर चल रही चर्चाओं पर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनका नया इंस्टाग्राम पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक्टर ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आप लोगों की तबीयत कैसी है?"फैंस ने इस कैप्शन को उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों का इशारों-इशारों में दिया गया जवाब माना। पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें : सलमान खान की हालत देख चिंता में पड़े फैन

 

सलमान खान की नई तस्वीरों में क्यों खींचा सबका ध्यान?

सलमान खान की नई तस्वीरों में उनका फिट, टोंड और पहले से ज्यादा लीन लुक नजर आया। ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में एक्टर आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। पोस्ट सामने आने के बाद सलमान खान के प्रशंसकों ने राहत जताई। बड़ी संख्या में फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनकी फिटनेस की तारीफ की, उनके लिए प्यार भरे संदेश लिखे और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कई यूजर्स का मानना है कि एक्टर ने बिना कुछ कहे अपने अंदाज में सभी चर्चाओं का जवाब दे दिया।

कैसे शुरू हुई थी सलमान खान की खराब सेहत की ख़बरें?

कुछ दिन पहले सलमान खान मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के ऑफिस पहुंचे थे। यहां उन्होंने अथॉरिटी के आधुनिक डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि एक्टर काफी थके हुए और कमजोर नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में सलमान खान के कितने दुश्मन?

 

 

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं सलमान खान?

सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म का शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। वे डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अपकमिंग फिल्म 'SVC63' में भी लीड एक्टर के तौर पर दिखेंगे, जिसमें उनकी हीरोइन नयनतारा होंगी। दोनों फ़िल्में 2027 में रिलीज होने की चर्चा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अर्जुन कपूर को मिली नई गर्लफ्रेंड? साथ दिखी लड़की ने खुद सामने आकर बताया सच!
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में काइली-टिमोथी का रोमांस, कैमरे में कैद हुआ Kiss