मुंबई में SRA के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। थके हुए लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शुक्रवार रात मुंबई स्थित स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नए डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई फैंस ने दावा किया कि एक्टर बेहद थके और कमजोर नजर आए, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की गई है।

SRA के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान को देख चिंता में क्यों पड़े फैन्स?

सलमान खान मुंबई की स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने आधुनिक डेटा कलेक्शन एंड वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर यानी आईटी सर्वर रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वायरल वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि सलमान खान सामान्य से ज्यादा थके हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस और चेहरे की थकान को लेकर चिंता जताई, जबकि कई फैंस ने बिना किसी आधिकारिक जानकारी के स्वास्थ्य को लेकर अनुमान लगाने से बचने की सलाह भी दी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : सलमान खान की 'मातृभूमि' फिर टली? 2026 में नहीं आएगी कोई फिल्म, 2027 में होगा डबल धमाका!

सलमान खान की हालत देख सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या कहा?

वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर का कमेंट है, “सलमान खान को क्या हुआ?” एक यूजर ने लिखा, "ये सलमान खान जैसे नहीं लग रहे।" दूसरे ने लिखा, "ये बीमार लग रहे हैं... भगवान इन्हें स्वस्थ रखें।" एक अन्य यूजर ने कहा, "लगता है इनकी तबीयत ठीक नहीं है।"एक कमेंट में लिखा गया, "अब ये धर्मेंद्र जी जैसे दिखने लगे हैं।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "60 साल की उम्र में इंसान ऐसा ही दिखता है। अगर कोई मेडिकल समस्या भी हो तो उससे गुजरना आसान नहीं होता।"एक अन्य यूजर ने सलमान की लाइफस्टाइल पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "इनकी नींद का कोई तय समय नहीं रहा। बिग बॉस में भी उन्होंने कहा था कि वे सुबह 4-5 बजे सोते हैं। कम नींद उम्र का असर जल्दी दिखाती है।" एक यूजर ने सवाल उठाया, "सलमान काफी आउट ऑफ शेप लग रहे हैं। क्या उनकी सेहत ठीक है?"

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने कमाया लाखों का मुनाफा, गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने से पहले की बड़ी प्रॉपर्टी डील!

क्या वाकई सलमान खान की तबीयत खराब है?

फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही सभी चर्चाएं केवल वायरल वीडियो और लोगों के रिएक्शंस पर आधारित हैं। सलमान खान या उनकी टीम ने उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य संबंधी किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती।वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से चर्चा में थी। इसके अलावा उनकी एक नई फिल्म भी पाइपलाइन में है, जिसमें वह नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होने की तैयारी में है।