इस हफ्ते OTT पर सस्पेंस, हॉरर, क्राइम और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बो मिलने वाला है। कई नई रिलीज के बीच एक पीरियड क्राइम सीरीज भी चर्चा में है। डालें इस हफ्ते की OTT रिलीज़ पर एक नज़र…

अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT पर एंटरटेनमेंट के कई विकल्प तैयार हैं। आने वाले दिनों में हॉरर, क्राइम थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। कहीं दिवाली के जश्न के बीच परिवार के पुराने विवाद सामने आएंगे, तो कहीं खतरनाक अपराध और रहस्यमयी घटनाएं कहानी को नया मोड़ देंगी। हिंदी दर्शकों के लिए भी कई दिलचस्प विकल्प हैं। आइए जानते हैं 26 से 30 अक्टूबर के बीच कौन-सी फिल्म या सीरीज किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

1. Minimum Wage

  • रिलीज डेट: 26 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: ग्रेस रीटर, रैंडल पार्क, एडन मिचो और हाइड हीली
  • क्रिएटर्स: जेरेमी गैरेलेक और विल फेल्प्स।

यह कॉमेडी सीरीज एक छोटे कस्बे की पिज्जा शॉप में काम करने वाले किशोरों की कहानी है। स्कूल, कम सैलरी, मुश्किल ग्राहकों और सनकी बॉस के बीच उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में लगातार गड़बड़ियां होती रहती हैं।

2. The One About Matthew Perry

  • रिलीज डेट: 27 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: मैथ्यू पेरी के परिवार, करीबी दोस्त और सहकर्मी
  • निर्देशक: मैरी रॉबर्टसन।

तीन भागों वाली यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज Friends अभिनेता मैथ्यू पेरी की जिंदगी, करियर और निजी संघर्षों को दिखाती है। इसमें निजी तस्वीरें, पहले सामने न आई फुटेज और परिवार तथा दोस्तों की यादों के जरिए उनके जीवन के अनदेखे पहलुओं को समझने की कोशिश की गई है।

YouTube video player

3.Drive – The Pretenders

  • रिलीज डेट: 28 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Prime Video
  • कास्ट: लिसा-मैरी कोरोल और अमीन बाहमेद
  • निर्देशक: सर्गेई मोया।
  • लेखक: क्रिस सिल्बर और मलिना नवाबुओनवोर।

यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म एक युवा रेस कार मैकेनिक की कहानी है, जो अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मशहूर लेकिन विवादित रेसिंग स्टार से नकली सगाई करती है। धीरे-धीरे दिखावे का रिश्ता वास्तविक भावनाओं में बदलने लगता है और उनका बनाया झूठ दोनों की जिंदगी उलझा देता है।

YouTube video player

4.Balaraw

  • रिलीज डेट: 29 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: जेनिन गुटिरेज, अगोट इसिद्रो और चार्ली डिजोन।
  • निर्देशक: रे रेड
  • लेखक: रे रेड, जेको अगुआदो और डोडो दयाओ।

इस फिलिपिनो हॉरर सीरीज में एक युवती अपनी लापता मां की तलाश में रहस्यमयी द्वीप पर पहुंचती है। वहां उसे परिवार के छिपे राज, स्थानीय लोककथाओं और डरावनी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इसकी कहानी पारंपरिक मान्यताओं और अलौकिक खौफ को आधुनिक मिस्ट्री के साथ जोड़ती है।

YouTube video player

5. You, Me, Us

  • रिलीज डेट: 29 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: एलियो जर्मानो, मारिया कियारा जियानेटा और अन्ना बोनायुटो
  • निर्देशक: डानिएले लुकेत्ती।

यह इटैलियन ड्रामा फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी सोच और पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग-अलग है। जब वे बच्चा गोद लेने का फैसला करते हैं, तो उनके रिश्ते की परीक्षा शुरू हो जाती है। फिल्म प्यार, शादी, परिवार और मतभेदों के बीच तालमेल बैठाने की चुनौती पर केंद्रित है।

YouTube video player

6. A Couple of Lies

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: एम्मा एपलटन, फारेस फारेस, फ्रिडा गुस्तावसन और जैकब ऑफ्टेब्रो
  • निर्देशक: कास्पर बारफोएड
  • लेखक: अमांडा होगबर्ग और एक्सेल स्ट्यार्ने।

इस स्वीडिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज में दो कपल छुट्टियां बिताने के लिए एक-दूसरे के घर बदलते हैं। शुरुआत में सबकुछ शानदार लगता है, लेकिन धीरे-धीरे छिपे धोखे, जासूसी और रहस्य सामने आने लगते हैं। इसके बाद रिश्तों में भरोसा टूटने लगता है और छुट्टियां एक खतरनाक खेल बन जाती हैं।

YouTube video player

7. Akka

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे, तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर
  • लेखक-निर्देशक: धर्मराज शेट्टी।

1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह क्राइम सीरीज काल्पनिक शहर पेरनुरु के उस साम्राज्य की कहानी है, जहां महिलाओं का शासन है। भवानी और रुद्रा सत्ता और वर्चस्व के लिए आमने-सामने आती हैं। उनकी दुश्मनी से पुरानी वफादारी, ताकत और पूरे साम्राज्य का भविष्य दांव पर लग जाता है।

YouTube video player

8. Apocalypse Z: New World

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Prime Video
  • कास्ट: मोनिका लोपेज, तामारा कासेलास और सैंटियागो वाका नारवाहा।
  • निर्देशक: कार्लेस टोरेंस। लेखक: एंजेल अगुडो।

इस पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर फिल्म में रेबीज जैसा संक्रमण दुनिया को तबाह कर चुका है और संक्रमित लोग हिंसक शिकारी बन गए हैं। ऐसे माहौल में एक व्यक्ति और उसकी बिल्ली को जिंदा रहने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यह 2024 में आई Apocalypse Z: The Beginning of the End की अगली कड़ी है।

YouTube video player

9.Collision Course

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: लाइया कोस्टा, कारा एलेखाल्दे, लुइस सहेरा, तामार नोवास और आल्वारो सर्वांतेस
  • निर्देशक: डेनियल सांचेज एरेवालो।

स्पेन की पृष्ठभूमि पर बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की शुरुआत बैंक डकैती से होती है। भागते समय लुटेरों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और उनकी योजना बिगड़ने लगती है। हालात बदलते ही गिरोह के सदस्यों के पुराने झूठ, छिपे इरादे और विश्वासघात सामने आने लगते हैं।

YouTube video player

10.Dead-End Job

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: ली जे-वूक, को मिन-सी, किम मिन-हा और ली ही-जुन
  • निर्देशक: किम दा-मिन। क्रिएटर: हान जुन-ही।

यह कोरियन हॉरर सीरीज ह्योक-जुन की कहानी है, जो कर्ज से परेशान होकर ज्यादा सैलरी वाली नौकरी तलाशता है। उसे एक रहस्यमयी एजेंसी में काम मिल जाता है, लेकिन साधारण दिखने वाली दुकान में हर शिफ्ट जिंदगी और मौत की परीक्षा बन जाती है। नौकरी की एक शर्त है—वहां होने वाली घटनाओं का खुलासा नहीं करना।

YouTube video player

11. How to Ruin Diwali: Meet the Parents

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: रोजमेरी जिमू, काइल क्लार्क, जेलोशिनी नायडू और कोबेशन नायडू
  • क्रिएटर्स: रेथाबिले रामाफाकेले और काथलेहो रामाफाकेले।

इस दक्षिण अफ्रीकी कॉमेडी फिल्म में म्माबाथो अपने मंगेतर के पारंपरिक भारतीय परिवार को प्रभावित करना चाहती है। लेकिन उसकी कोशिश उलटी पड़ जाती है और होने वाले ससुर का छिपा अफेयर सामने आ जाता है। दिवाली से पहले परिवार को फिर जोड़ने की कोशिश में सांस्कृतिक टकराव और हास्यास्पद घटनाएं बढ़ती जाती हैं।

YouTube video player

12. Meethe Mein Kya Hai

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी, आयशा रजा और गौरव शर्मा
  • लेखक-निर्देशक: राधिका बंसल।

दिवाली के दौरान एक बड़ा परिवार साथ जुटता है, जहां पुरानी शिकायतें और नए खुलासे रिश्तों को उलझा देते हैं। इस हिंदी फैमिली ड्रामा फिल्म की कहानी एक युवा विधुर के इर्द-गिर्द भी आगे बढ़ती है, जिसकी जिंदगी में परिवार का पुनर्मिलन नई उम्मीद लाता है। लेकिन बहन की अचानक शादी की खबर घर में नई उथल-पुथल मचा देती है।

YouTube video player

13. Nocturne

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Apple TV
  • कास्ट: लिव श्राइबर, जाजी बीट्ज, स्टीफन ग्राहम और बिल कैंप
  • क्रिएटर: रोवन जोफे।
  • निर्देशक: टिम वैन पैटन और एलन कूल्टर।

यह क्राइम ड्रामा सीरीज पूर्व सैनिक और होमिसाइड डिटेक्टिव जोना लिन की कहानी है, जो शांत जीवन की तलाश में छोटे कस्बे में जाता है। लेकिन सीरियल किलर जुरेक वाल्टर के कारण उसका परिवार और कस्बा खतरे में पड़ जाते हैं। मामला और उलझता है जब एक लापता पीड़ित के बारे में नई जानकारी सामने आती है।

YouTube video player

14. Obsess

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: याकूब अलफरहान, हाया अब्दुस्सलाम और लैला अब्दुल्ला
  • निर्देशक: सईद अल-मरूक।

कुवैत की पृष्ठभूमि पर बनी यह साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज तालाल की कहानी है, जो अपने पिता की मौत के बाद घर लौटता है। वहां उसे अपने अतीत की हेस्सा से जुड़े डरावने दृश्य दिखाई देने लगते हैं। वह समझ नहीं पाता कि ये अनुभव पुराने अपराधबोध का नतीजा हैं या किसी अलौकिक श्राप का असर।

YouTube video player

15. Obsession

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: JioHotstar
  • कास्ट: माइकल जॉनस्टन, इंडे नवारेट, कूपर टॉमलिंसन और मेगन लॉलेस
  • लेखक-निर्देशक: करी बार्कर।

इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में एक युवक रहस्यमयी वस्तु की मदद से अपने क्रश को उससे प्यार करने पर मजबूर कर देता है। लेकिन उसकी इच्छा पूरी होने के बाद प्यार जुनून में बदल जाता है और हालात हिंसक होने लगते हैं। फिल्म का बिना कट वाला संस्करण हिंदी और अंग्रेजी में स्ट्रीम होगा।

YouTube video player

16. Rudravanam PS

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: ZEE5
  • कास्ट: नरेश अगस्त्य, बनर्जी, शिव अलापति, सुगली सिलानी और रमेश कोनंबोतला।
  • निर्देशक: ससीधर मुन्नांगी।

सात एपिसोड की यह तेलुगु क्राइम मिस्ट्री सीरीज सब-इंस्पेक्टर शिवकुमार की जांच पर आधारित है। एक लापता व्यक्ति और बिना सिर वाली लाश का मामला उसे रुद्रवनम कस्बे के अंधेरे राजों तक ले जाता है। एक ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में उसे सत्ता, पूर्वाग्रह और भ्रष्टाचार से जुड़े जटिल नेटवर्क का सामना करना पड़ता है।

YouTube video player

17. SCTV: The Greatest Show You’ve Never Heard Of

  • रिलीज डेट: 30 अक्टूबर 2026
  • प्लेटफॉर्म: Netflix
  • कास्ट: कैथरीन ओ'हारा, यूजीन लेवी, रिक मोरानिस, मार्टिन शॉर्ट और जो फ्लैहर्टी
  • निर्देशक: जेसन हेइर।

यह कॉमेडी डॉक्यूमेंट्री फिल्म कनाडा के चर्चित स्केच कॉमेडी शो Second City Television की विरासत को समर्पित है। पुराने फुटेज, कलाकारों के इंटरव्यू और टोरंटो में पुनर्मिलन के जरिए फिल्म बताती है कि इस छोटे टेलीविजन प्रोजेक्ट ने कॉमेडी की दुनिया को कैसे प्रभावित किया और कलाकारों की साझेदारी दशकों तक कैसे बनी रही।

YouTube video player