Lock Upp 2 Wildcard Entry News: 'लॉक अप 2' में कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा है। फैंस उनके आने से शो में नए ड्रामे की उम्मीद कर रहे हैं।

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएं तेज हुई हैं कि अपूर्वा जल्द ही 'लॉक अप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ले सकती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अपूर्वा की एंट्री शो में नया ड्रामा और एंटरटेनमेंट लेकर आएगी।

अपूर्वा की एंट्री पर फैंस के मजेदार रिएक्शन

अपूर्वा की एक्सपेक्टेड एंट्री की खबर पर फैंस ने कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर आपने 'द ट्रेटर्स' नहीं देखा है, तो आपको अपूर्वा का रियलिटी शो वाला अंदाज समझ नहीं आएगा। अब उन्हें 'लॉक अप' में देखने का इंतजार है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर अपूर्वा सच में लॉक अप हाउस में आ गईं, तो शो और भी मजेदार हो जाएगा।' एक दूसरे वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि Rebel Kid भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस दावे की भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें - अनुपमा में होगी YRKKH एक्टर की एंट्री? राही के अपोजिट करेंगे रोल, जानें पूरी डिटेल

क्या शो में बदल जाएगा गेम?

कुछ फैंस का मानना है कि अगर अपूर्वा की एंट्री होती है तो वह अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और गेम प्लान से कई कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि उनकी मौजूदगी शो की पूरी दिशा बदल सकती है।

और पढ़ें - MTV Hustle 5 जल्द आ रहा, Divine-Ikka या Badshah-Karan Aujla कौन होंगे जज?

फिलहाल नहीं हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

फिलहाल अपूर्वा की वाइल्ड कार्ड एंट्री सिर्फ अटकलों तक सीमित है। मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये चर्चाएं सच साबित होती हैं या नहीं। अगर अपूर्वा शो का हिस्सा बनती हैं, तो दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में और भी ज्यादा ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिल सकता है।