MTV Hustle 5 Latest Update : इंडियन हिप-हॉप पर बेस्ड रैप रियलिटी शो MTV Hustle का 5वां सीजन जल्द आ रहा है। इस बार शो में कौनसे नए जज और स्क्वॉड बॉस देखने को मिलेगें?
इंडिया का सबसे पॉपुलर रैप रियलिटी शो MTV Hustle एकबार फिर से वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, मचअवेटेड रियलिटी शो का पांचवां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। जिसे लेकर मेकर्स की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार शो इंडियन हिप-हॉप की जड़ों, कल्चर और उसे आगे बढ़ाने वाले कलाकारों को बेस्ड होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक लाइनअप का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। इसी के साथ दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।
जज और स्क्वॉड बॉस को लेकर फैंस लगा रहे हैं कयास
शो के प्रोमो और छोटे-छोटे टीजर सामने आने के बाद फैंस अब हर क्लू को जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस बार Rap Supremo कौन होगा और किन कलाकारों को Squad Boss की जिम्मेदारी मिलेगी। रेडिट, इंस्टाग्राम और कई फैन पेजों पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फैंस अपनी पसंद के कलाकारों के नाम सुझा रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
और पढ़ें - YRKKH Spolier: अभीरा की प्रेंग्नेंसी या दिशा का मिसकैरेज? ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट
इन रैपर्स के नामों की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
फिलहाल जिन नामों को लेकर सबसे ज्यादा अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें Divine, Badshah, King, Hanumankind, Ikka, Karan Aujla और Talwinder जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं। फैंस का मानना है कि इनमें से कुछ चेहरे इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इन चर्चित नामों में से कम से कम एक कलाकार इस सीजन में जरूर नजर आएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
और पढ़ें - Gaurav Khanna New TV Show: गौरव खन्ना की टीवी पर वापसी, इस रियलिटी शो में बनेंगे जज
जल्द होगा बड़ा खुलासा
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि MTV Hustle 5 में जज की कुर्सी पर कौन बैठेगा, स्क्वॉड बॉस कौन होंगे और देश के नए रैप टैलेंट को कौन मेंटर करेगा। इन सभी सवालों का जवाब जल्द ही आधिकारिक घोषणा के साथ सामने आएगा। तब तक सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी ड्रीम लाइनअप तैयार करने और नए-नए कयास लगाने में जुटे हुए हैं।
