
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ अब कलाकारों की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और गौतम वासुदेव मेनन जैसे कई बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्टारकास्ट में सबसे मोटी फीस थलापति विजय ने ली है। विजय की भारी-भरकम फीस के मुकाबले बाकी स्टार्स की फीस फैंस का ध्यान खींच रही है। चलिए जानते हैं जन नायगन के 9 स्टार्स को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है...
थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म जन नायगन रिलीज के लिए तैयार है। डायरेक्टर एच विनोथ की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में विजय ने काम करने अच्छी खासी रकम वसूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय ने अपनी आखिरी फिल्म के लिए 220 करोड़ रुपए फीस ली है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े लीड रोल में है। विजय और पूजा की साथ में ये दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में काम करने पूजा को 6 करोड़ फीस मिली है। वहीं, बॉबी देओल फिल्म में खूंखार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। मूवी में काम करने बॉबी को 10 करोड़ फीस मिली है। बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो ममिता बैजू को 1 करोड़, गौतम वासुदेव मेनन को 2 करोड़, प्रकाश राज को 5 करोड़, नारायण को 3 करोड़, प्रियामणि को 3 करोड़ रुपए फीस मिली है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर को 12 करोड़ फीस मिली है। वहीं मूवी को डायरेक्ट करने एच विनोथ 25 करोड़ फीस मिली है।
जन नायगन एक तमिल भाषा की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है और KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू के साथ गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी लीड रोल में हैं। ये 2023 की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक है। इसे राजनीति में आने से पहले विजय की आखिरी फिल्म और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म कहा जा रहा है। 24 जुलाई को रिलीज हो रही इस फिल्म का बजट 500 करोड़ के करीब है। 183 मिनट की इस फिल्म को पहले इसी साल 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज में 7 महीने की देरी हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।