Janhvi Kapoor Look: अंशुला कपूर के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर लैवेंडर कांजीवरम साड़ी, बैकलेस ब्लाउज और पिया के नाम की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनका रॉयल लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में कपूर फैमिली संग बॉलीवुड के कई सेलेब्स स्टाइलिश अवतार में नजर आएं, लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट जाह्नवी कपूर ने बटोरी। उन्होंने सिल्क की साड़ी साउथ इंडियन स्टाइल में पहनी थी। हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी लगा रखी थी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
25
कांजीवरम साड़ी ने लूटी महफिल
जाह्नवी कपूर ने रिसेप्शन के लिए लैवेंडर गोल्डन टोन वाली खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी चुनी। साड़ी के चौड़े एम्ब्रॉयडर्ड बॉर्डर ने इसे रॉयल टच दिया। इस साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। जाह्नवी ने इस साड़ी को अपनी मां श्रीदेवी की याद में चुना था।
35
शोल्डरलेस बैकलेस ब्लाउज
ट्रेडिशनल साड़ी लुक को मॉडर्न वाइब देने के लिए अदाकारा ने साड़ी के साथ ट्यूब ब्लाउज चुना था। बैकलेस ब्लाउज में वो गजब की हसीन लग रही थीं। साड़ी की ड्रेपिंग भी बेहद एलिगेंट थी। जाह्नवी कपूर ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शानदार मेकअप के साथ हैवी डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, कमरबंद, बाजूबंद, स्टैक्ड बैंगल्स और स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं।
45
पिया के नाम की मेहंदी बनी चर्चा का विषय
जाह्नवी ने अपने पाम के साइड में मिनिमल मेहंदी लगा रखी थी। उन्होंने चुपके से अपने पिया का नाम शिखू (शिखर पहाड़िया) लिखवाया था। हाल के महीनों में जाह्नवी कई मौकों पर शिखर के नाम से जुड़ी एक्सेसरीज फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर की हाल ही में 'पेड्डी' (Peddi) रिलीज हुई है, जिसमें वह राम चरण के साथ नजर आईं। इसके अलावा वो हॉरर मूवी करने वाली हैं। साउथ का एक प्रोजेक्ट भी उनके हाथ में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।