- Home
- Entertainment
- लगातार फ्लॉप फिल्मों के बीच कंगना रनौत को एक और झटका! 'क्वीन 2' पर 250 करोड़ का केस
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बीच कंगना रनौत को एक और झटका! 'क्वीन 2' पर 250 करोड़ का केस
Kangana Ranaut Queen 2: 'भारत भाग्य विधाता' की फ्लॉप के बाद कंगना रनौत की 'क्वीन 2' कानूनी विवाद में फंस गई है। फैंटम स्टूडियोज ने रिलीज रोकने और 250 करोड़ हर्जाने की मांग की है।

एक्टिंग में जानदार लेकिन विवादों में रहने वाली कंगना रौनत के लिए पिछले कुछ साल बॉक्स ऑफिस पर बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं। 'भारत भाग्य विधाता' , 'तेजस' और 'इमरजेंसी' तीनों मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद 'क्वीन-2' को लेकर है, लेकिन यह मूवी भी रिलीज होने से पहले विवाद में फंस गई है। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

'भारत भाग्य विधाता' नहीं कर पाई 10 करोड़ का आंकड़ा पार
हाल ही में रिलीज हुई मूवी 'भारत भाग्य विधाता' से कंगना को बहुत उम्मीद थी। यह मूवी एक सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिसमें कंगना ने नर्स का किरदार निभाया था। लेकिन कहानी में दम होने के बाद भी यह मूवी 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। लगातार तीसरी फ्लॉप के बाद अब कंगना की उम्मीदें 'क्वीन 2' पर टिकी हैं। लेकिन यह भी कोर्ट में पहुंच गया है।
शूटिंग पूरी, लेकिन कोर्ट पहुंचा मामला
कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि 'क्वीन 2' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, शूटिंग खत्म होते ही फिल्म कानूनी विवाद में घिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के निर्माता रहे फैंटम स्टूडियोज ने दावा किया है कि फ्रेंचाइजी में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी है और उनकी अनुमति के बिना इसका सीक्वल नहीं बनाया जा सकता।
कंपनी ने जियो स्टार को किया था आगाह
आरोप है कि फिल्म का निर्माण कर रहे जियो स्टार को शूटिंग के दौरान ही इस बारे में आगाह किया गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब फैंटम स्टूडियोज ने अदालत में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और 250 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
'क्वीन' ने बदली थी कंगना की किस्मत
साल 2013 में रिलीज हुई 'क्वीन' कंगना रनौत के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और समीक्षकों से भी जबरदस्त सराहना हासिल की थी। फिल्म में कंगना के अभिनय को खूब पसंद किया गया और उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (बेस्ट एक्ट्रेस) भी मिला। 'क्वीन' ने कंगना को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि 'क्वीन 2' भी उनके करियर में नई जान फूंक सकती है, बशर्ते कानूनी विवाद जल्द सुलझ जाए।
और पढ़ें: Tabaahi Song: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा और यश की केमिस्ट्री ने काटा गदर
कंगना की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
एक समय बॉक्स ऑफिस की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली कंगना रनौत की हालिया फिल्मों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 'धाकड़' (2022) बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टर साबित हुई। इसके बाद 'तेजस' (2023) भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी। 'इमरजेंसी' से कंगना को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब 'भारत भाग्य विधाता' के फ्लॉप होने से उनकी फ्लॉप फिल्मों की सूची और लंबी हो गई है। लगातार असफलताओं के बीच कंगना को एक बड़ी हिट की तलाश है।
और पढ़ें: Lock Upp2 में आकांक्षा चमोला का इस हसीना पर आया दिल? कंबल में 'बाइट' टॉक करती आईं नजर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।