जाह्नवी कपूर का डरावना किस्सा: जब 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पोर्न साइट पर देखी अपनी फोटो

Published : Apr 06, 2026, 02:44 PM IST
जाह्नवी कपूर का डरावना किस्सा: जब 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने पोर्न साइट पर देखी अपनी फोटो

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने स्कूल के दिनों का एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे 15 साल की उम्र में उन्होंने एक पोर्न साइट पर अपनी मॉर्फ की हुई तस्वीर देखी थी और डीपफेक टेक्नोलॉजी के खतरों पर भी बात की।

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने स्कूल के दिनों की एक ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसे याद कर वो आज भी सहम जाती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे एक पोर्न साइट पर अपनी मॉर्फ की हुई (बदली हुई) तस्वीर देखकर उन्हें गहरा सदमा लगा था। जाह्नवी ने यह भी बताया कि डीपफेक टेक्नोलॉजी युवा मन पर कितना बुरा असर डाल सकती है।

जाह्नवी ने उस घटना के बारे में बताते हुए कहा, "तब मैं सिर्फ 15 साल की थी। उस वक्त हमें डीपफेक जैसी किसी टेक्नोलॉजी के बारे में पता भी नहीं था। एक बार आईटी क्लास चल रही थी और मेरे क्लास के कुछ लड़कों ने शायद मज़ाक-मज़ाक में एक पोर्न साइट खोल ली। वहीं पर उन्हें मेरी एक तस्वीर दिखी।"

उन्होंने आगे कहा, "उस पल मुझे जो झटका लगा, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे बाद में यह भी पता चला कि वो वीडियो कई जगह सर्कुलेट हो रहा था। आज भी जब मैं उस घटना को याद करती हूं तो मेरा मन परेशान हो जाता है।" इस किस्से के जरिए जाह्नवी कपूर ने अपील की है कि डीप एआई जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लड़कियों की ज़िंदगी से खिलवाड़ न करें।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mouni Roy Divorce: 'मैं लेस्बियन नहीं हूं', तलाक की अफवाहों पर KGF एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
Lock Upp Season 2 के 7 कंटेस्टेंट के नाम आए सामने? इनमें 5 हीरोइन, स्टार वाइफ और एक एक्टर!