Dhurandhar 2: कैसे 'पठान' से दोगुना, 'दंगल' से तीन गुना ज्यादा कमाए, बनी 1000 Cr कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

Published : Apr 05, 2026, 10:24 PM IST
dhurandhar 2 box office collection

सार

धुरंधर 2 ने सिर्फ 18 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में शाहरुख की पठान से दोगुनी और आमिर खान की दंगल से करीब तीन गुना ज्यादा कमाई की है। फिल्म अब 1100 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: आज से करीब दो दशक पहले आमिर खान की फिल्म 'गजनी' से ‘100 करोड़ क्लब’ शब्द की शुरुआत हुई थी। इस मूवी ने भारत में 100 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इससे पहले डिस्को डांसर, हम आपके हैं कौन और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए थे, लेकिन उनमें विदेशी कलेक्शन भी शामिल था। उस समय किसी फिल्म का सिर्फ भारत में 100 करोड़ कमाना बहुत बड़ी बात थी। लेकिन 'धुरंधर 2' ने सिर्फ भारत में 1000 करोड़ कमाते हुए सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री

अब सिर्फ 18 साल में ही स्थिति बदल चुकी है। धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने 5 अप्रैल को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया। यह फिल्म की रिलीज का 18वां दिन था। इसके साथ ही यह फिल्म एक खास क्लब में शामिल हो गई, जिसमें अब तक सिर्फ बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्में ही थीं।

कमाई का पूरा आंकड़ा और ग्रोथ

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले दो हफ्तों में भारत में 938 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़ रुपये (20% से ज्यादा उछाल) शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 17 दिन का कुल कलेक्शन 985 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद फिल्म ने 18वें दिन रविवार शाम तक करीब 17 करोड़ रुपये और जोड़कर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के 1100 करोड़ तक पहुंचने की पूरी संभावना है।

‘पठान’ और ‘दंगल’ से कितनी आगे निकली फिल्म?

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने तीन साल पहले 2023 में इस रकम का लगभग आधा (541 करोड़ नेट कलेक्शन) ही कमाया था। वहीं दंगल, जिसने लंबे समय तक रिकॉर्ड बनाए रखा, वह भी इस आंकड़े का एक-तिहाई (387 करोड़ नेट कलेक्शन) ही पार कर पाई थी। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए इन दोनों फिल्मों से लगभग 2 से 3 गुना ज्यादा कमाई की है।

टिकट की कीमत और बिक्री का असर

धुरंधर 2 की इस सफलता में टिकट की ऊंची कीमतों का भी बड़ा योगदान है।

  • औसत टिकट कीमत: ₹360–380 (अब तक की सबसे ज्यादा)
  • कुल टिकट बिक्री: लगभग 3.2 करोड़
  • हालांकि ‘पठान’ ने अपने समय में करीब 3.3 करोड़ टिकट बेचे थे, लेकिन टिकट सस्ते होने के कारण उसकी कमाई कम रही।
  • इसी तरह ‘दंगल’ ने करीब 3.7 करोड़ टिकट बेचे थे, लेकिन औसत टिकट कीमत ₹150–160 होने से कुल कलेक्शन कम रहा।

A-रेटेड फिल्म होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन

धुरंधर 2 की एक और खास बात यह है कि यह A-रेटेड फिल्म है। इस वजह से इसकी पहुंच फैमिली ऑडियंस तक सीमित रही, जबकि ‘पठान’, ‘जवान’ या ‘बाहुबली 2’ जैसी फिल्मों को हर वर्ग का समर्थन मिला था। इसके बावजूद फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

फिल्म की कास्ट और मेकर्स

इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म को Jio Studios और B62 Studios ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Divyanka Tripathi: गोदभराई में पति ने ऐसा क्या कहा कि दिव्यांका ने कर दिया मना, देखें बेबी शॉवर का मजेदार वीडियो
Most Awaited OTT Release: कौन सी है वो 6 मूवी और वेब सीरीज, जिसका सबको इंतजार