
Divyanka Tripathi Baby Shower Video: दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई की रस्म हुई, जिसमें उनके ससुराल-मायके के लोगों के अलावा कुछ करीबी शख्स मौजूद थे। बेबी शॉवर की रस्म से जुड़े कई फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में दिव्यांका के पति विवेक दहिया उनके कान में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर दिव्यांका उन्हें हंसते हुए मना करती दिख रही हैं।
दिव्यंका त्रिपाठी ने टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। वहीं उनकी सगाई 16 जनवरी 2016 को हुई थी। शादी के 10 साल बाद अब दिव्यांका मां बनने जा रही हैं। मार्च 2026 में कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की थी।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में इंडस्ट्री के कई मशहूर चेहरे शामिल हुए। इस खास मौके पर सभी सेलेब्स गिफ्ट्स लेकर पहुंचे और दिव्यांका को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। बेबी शॉवर में रुहानिका धवन भी नजर आईं, जिन्होंने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाया था। दिव्यांका और रुहानिका का रिश्ता काफी खास है, क्योंकि दोनों ने कई साल तक एक साथ काम किया है। इसके अलावा अमित टंडन, शिरीन मिर्ज़ा, संदीप सिकंद, करणवीर ग्रोवर, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, कुनिका सदानंद, आकांक्षा पुरी और अर्चना कोचर भी गोद भराई में शामिल हुए।
प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद शिरीन मिर्जा ने दिव्यांका से मुलाकात की थी और उनके साथ प्यारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। शिरीन भी ‘ये हैं मोहब्बतें’ का हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने दिव्यांका की ननद ‘पम्मी’ का किरदार निभाया था। बता दें कि यह दिव्यांका का पहला बेबी शॉवर नहीं है। इससे पहले भी कपल दो बार बेबी शॉवर होस्ट कर चुका है। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ गोद भराई की रस्म निभाई थी, जिसमें दिव्यांका ग्रीन आउटफिट में नजर आईं। इस दौरान सभी ने उनकी गोद फलों से भरकर आशीर्वाद दिया।
अब फैंस को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस कपल की पहली मुलाकात ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर ही हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।