
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहें हैं। हाल ही में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई, जिस पर अब उनकी मां पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
एक इवेंट के दौरान बातचीत में पूनम सिन्हा ने इन अफवाहों पर हंसते हुए कहा कि पता नहीं कितनी बार हमें नानी बना दिया। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमें जरूर मिलेगी। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
पूनम सिन्हा ने इस दौरान बेटियों की अहमियत पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल वह था जब उनके घर बेटी का जन्म हुआ। उनके मुताबिक, बेटियां घर की खुशियों का सबसे बड़ा कारण होती हैं। सोनाक्षी हमारे घर की खुशी है।
दरअसल, साल 2025 में सोनाक्षी सिन्हा एक इवेंट में रेड आउटफिट में नजर आई थीं। इस दौरान कुछ लोगों को लगा कि वह अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि, सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल ( Zaheer Iqbal) ने इन अफवाहों को मजाक में उड़ा दिया।
इन अफवाहों पर सोनाक्षी ने भी अपने अंदाज में रिएक्ट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “मैं 16 महीने से प्रेग्नेंट हूं,” जिससे साफ हो गया कि ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं।
Dipika Kakar emotional breakdown: सर्जरी के बाद टूटी दीपिका कक्कड़, बोलीं ये बड़ी बात
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2024 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी, जहां से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। हाल ही में अदाकार अपने पति के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं। सोनाक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर डेली रूटीन के साथ-साथ मेकअप टिप्स देती नजर आती हैं।
और पढ़ें: Rajat Sharma की बेटी की शादी में शाहरुख-सलमान, पत्नी संग दिखे कॉमेडियन कपिल शर्मा, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।