एक्टर पीयूष मिश्रा की दर्दभरी कहानीः रात का वक्त-शराब की मदहोशी और अश्लील भरी बातें...

Published : Apr 04, 2026, 04:26 PM IST
एक्टर पीयूष मिश्रा की दर्दभरी कहानीः रात का वक्त-शराब की मदहोशी और अश्लील भरी बातें...

सार

जाने-माने एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने बताया है कि कैसे शराब की लत ने उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी थी. उन्होंने माना कि नशे में वो महिलाओं को फोन करके परेशान करते थे और अगले दिन सब भूल जाते थे.

मुंबईः जाने-माने एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने खुलकर बताया है कि कैसे शराब की लत ने उनकी ज़िंदगी लगभग तबाह कर दी थी। उन्होंने माना कि नशे में उन्होंने अपनी मां को भी परेशान किया। इतना ही नहीं, वो रात में महिलाओं को फोन करके अश्लील बातें करते थे और अगले दिन उन्हें कुछ भी याद नहीं रहता था।

एक पॉडकास्ट में पीयूष मिश्रा ने कहा, "शराब पीने के दौरान मैंने कई ऐसे काम किए, जिनका मुझे बाद में बहुत पछतावा हुआ। मुझे कई बार लगा कि मैं ऐसा इंसान तो नहीं हूं। मैंने अपनी मां को भी बहुत तंग किया। शराब के नशे में धुत्त होकर मैं रात में महिलाओं को फोन करता था और अश्लील बातें बोलता था। अगली सुबह मुझे याद भी नहीं रहता था कि मैंने क्या कहा है। बाद में लोग मुझे बताते थे कि मैंने फोन पर उनसे बुरा बर्ताव किया।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं इस बात से इनकार भी कर देता था। लेकिन वो सबूतों के साथ अपनी बात रखते थे। मेरा खुद पर से कंट्रोल लगभग खत्म हो गया था। मैं वो सब करने लगा था जो मुझे नहीं करना चाहिए था, जो मुझे पसंद नहीं था। ये वो चीजें थीं जो मैं होश में रहते हुए कभी नहीं करता। उस दौर में मुझे पेशेवर तौर पर भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शराब की लत मेरे काम पर असर डालने लगी। लोग कहने लगे कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मुझे काम मिलना बंद हो गया।"

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Netflix Top 10 Trending Movies: 24 घंटे में नं. 1 बनी यह फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 3 में भी नहीं
Ramayana: 4000 करोड़ की 'रामायण' में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर! जानिए कौन हैं वो?