Naagin 7 में अक्षय कुमार की एंट्री! नाग गुरु के रोल में देख एक्साइटेड हुए फैन

Published : Apr 04, 2026, 04:37 PM IST
akshay kumar naagin 7 cameo

सार

सुपरस्टार अक्षय कुमार एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ में कैमियो करते नजर आएंगे, जहां वह नाग गुरु बनकर नागिन की ड्रैगन से लड़ाई में मदद करेंगे। यह स्पेशल एपिसोड 5 अप्रैल को टेलीकास्ट होगा। शो का प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। लोग अपकमिंग एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट जता रहे हैं।

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने टीवी शो Naagin 7 में एंट्री कर सबको चौंका दिया है। शो के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस स्पेशल एपिसोड में अक्षय एक खास किरदार निभाते नजर आएंगे, जो कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। एक ओर अक्षय कुमार की मोस्ट अवैटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' और दूसरी ओर 'नागिन 7' में उनका कैमियो को उनके फैन्स डबल ट्रीट के तौर पर देख रहे हैं।

'नागिन 7' में नाग गुरु बने अक्षय कुमार

एकता कपूर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 'नागिन 7' का टीजर रिलीज किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, "जब कॉमेडी के किंग की मुलाकात नागिनों की क्वीन से हो! 5 अप्रैल, रात 8 बजे ColorsTV पर #Bhooth Bangla x Naagin स्पेशल एपिसोड देखें!” इस एपिसोड में अक्षय कुमार नाग गुरु के रोल में नजर आएंगे, जो नागिन को ड्रैगन से लड़ने में मदद करते हैं। प्रोमो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है।

 

 

Naagin 7 Promo देख क्या बोले फैन्स

प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी और एक्साइटमेंट देखने लायक है। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "प्रियंका माय गर्ल हमेशा की तरह छा रही है! प्रियंका को अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिला, बहुत-बहुत धन्यवाद एकता। मैं इस एपिसोड के लिए तैयार हूं।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मैं आज के एपिसोड के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।” एक और फैन ने लिखा, “वाह प्रियंका अक्षय कुमार के साथ, ‘भूत बंगला’ के लिए बधाई। इस वीकेंड का इंतजार है।”

‘भूत बंगला’ रिलीज डेट और स्टारकास्ट

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' पहले 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के चलते इसे एक हफ्ते टालकर इसकी रिलीज डेट अब 17 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक्टर पीयूष मिश्रा की दर्दभरी कहानीः रात का वक्त-शराब की मदहोशी और अश्लील भरी बातें...
Netflix Top 10 Trending Movies: 24 घंटे में नं. 1 बनी यह फिल्म, 'धुरंधर' टॉप 3 में भी नहीं