
Dhurandhar Singer Jasmin Sandlas Angry: पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों टूर पर हैं। 7 फरवरी को उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस दी। दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे शो को चर्चा में ला दिया। परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने भीड़ में कुछ लोगों को महिलाओं के साथ बदसलूकी करते देखा, जो उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ। हालात को देखते हुए जैस्मिन ने तुरंत अपना शो रोक दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक वहां मौजूद महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह आगे परफॉर्म नहीं करेंगी।
जैस्मिन साफ तौर पर नाराज और परेशान दिखीं। उन्होंने भीड़ में महिलाओं को परेशान कर रहे दो लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे तत्काल वहां से चले जाएं। उन्होंने सिक्योरिटी टीम से भी एक्शन लेने की अपील की। जैस्मिन ने कहा, सिक्योरिटी वाले! क्या आप प्लीज इन दो लोगों को हटा सकते हैं क्योंकि वे महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। अगर औरतें मेरे कॉन्सर्ट में सेफ महसूस नहीं करेंगी तो मैं परफॉर्म नहीं करूंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी शो से ज्यादा जरूरी है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल हो।
जैस्मिन सैंडलस से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स ने जैस्मिन की हिम्मत और हैरेसमेंट के खिलाफ उनके सख्त रुख की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल किया और एक अहम मुद्दे को रियल टाइम में उठाया। इस घटना को लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा हुई।
कॉन्सर्ट के दौरान एक और खास पल तब आया जब ‘शरारत’ गाने में नजर आईं आयशा खान अचानक स्टेज पर पहुंचीं। उन्हें देखकर ऑडियंस ने जोरदार चीयर किया। जैस्मिन और आयशा ने साथ में ‘शरारत’ गाने पर डांस किया। आयशा ने स्टेज पर कहा, मैं सारे स्टेप्स भूल गई स्टेज पे आके। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं हमेशा जैस्मिन से कहती हूं, वह ईश्वर की संतान है। हाल ही में जैस्मिन ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए वॉयसओवर दिया था। फिल्म में उनके गाए गाने ‘शरारत’ और टाइटल ट्रैक काफी पॉपुलर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।