वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन 78 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1948 को जबलपुर में हुआ था। जया ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अभी भी मूवीज में एक्टिव है। वे मुंबई में आलीशान बंगले में रहती है, जिसकी नाम जलसा है। देखते है इसकी फोटोज…
जया बच्चन के जन्मदिन के मौके पर आपको उनका मुंबई के जुहू इलाके में बना आलीशान बंगला जलसा की इनसाइड फोटोज दिखा रहे हैं। बता दें कि ये बंगला 10,125 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
26
2 मंजिला है जया बच्चन का बंगला जलसा
जया बच्चन का बंगला जलसा 2 मंजिला है। बता दें कि पहले इसका नाम 'मनसा' था। इस बंगला का अंदर का लुक काफी स्टाइलिश और रॉयल हैं। इसका इंटीरियर भी खास है।
जया बच्चन इस बंगले में पूरे परिवार के साथ रहती है। यहां पति अमिताभ बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी के साथ उसके बच्चे भी रहते हैं। बताया जाता है कि इस बंगले की कीमत 120 करोड़ के करीब है।
46
जलसा में खास है मंदिर
जया और अमिताभ बच्चन के बंगले में जलसा के अंदर आपको एक मंदिर भी देखने को मिलेगा। इसमें रखी मूर्तियों को सोने और हीरों के भारी गहनों से सजाया गया है।
56
बेहद खास है जलसा का लिविंग रूम
जलसा का सबसे आकर्षक हिस्सा है इसका लिविंग रूम, जिसमें ऊची छतें, शानदार झूमर और फर्श से छत तक की खिड़कियां हैं जो नेचुरल रोशनी लाती हैं। घर में पीतल की मूर्तियां, चांदी के सजावटी शोपिस और दीवारों पर मनजीत बावा जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग लगी हैं।
66
जलसा में है एक खास दीवार
जया बच्चन के बंगले में एक खास दीवार है। इस दीवार पर पूरे परिवार की कई यादगार फोटोज लगी है। वहीं, इस बगंले में स्टडी रूम भी है, जहां बिग बी अपना काम करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।