सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 का नाम रिवील हो गया है। इस मूवी को राका टाइटल दिया है। इस टाइटल के साथ मूवी से उनका पहला लुक भी सामने आया है, जो काफी खतरनाक हैं। इसी मौके पर आपको अल्लू की आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
अल्लू अर्जुन आखिरी बार फिल्म पुष्पा 2 में नजर आए थे, जो 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से फैन्स नई फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी मौके पर आपको अल्लू की आने वाली मूवीज में बारे में बताते हैं…
25
फिल्म राका
अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली कुमार की फिल्म राका में नजर आएंगे। इस साइंस फ्किशन मूवी पर तेजी से काम चल रहा है। मूवी से अल्लू का पहला लुक भी सामने आ चुका है। ये फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती हैं।
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन ने पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज की एक फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस फिल्म का टाइटल भी घोषित किया जाएगा। ये मूवी 2027 में रिलीज होगी।
45
फिल्म पुष्पा 3
अल्लू अर्जुन पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पुष्पा 3 द रैम्पेज में नजर आएंगे। डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म की शूटिंग 2027 तक शुरू होने की उम्मीद हैं। फिलहाल मूवी को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई हैं। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
55
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्में
अल्लू अर्जुन डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास, बासिल जोसफ और संदीपा वांगा रेड्डी की फिल्मों में भी नजर आएंगे। हालांकि, इन फिल्मों से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। ये सभी फिल्में 2027 या 2028 में रिलीज हो सकती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।