
साउथ सुपरस्टार Jr NTR ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी कर दिया। प्रशांत नील के निर्देशन में रही यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है, जिसका बजट 500 से 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जूनियर एनटीआर की फीस को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स में जिस मेहनताने का दावा किया जा रहा है, वह उनकी पहली फीस के मुकाबले लगभग 3000-3750 फीसदी ज़्यादा है।
वैसे तो जूनियर एनटीआर की फीस 50 करोड़ रुपए से लेकर 80 करोड़ रुपए तक होती है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो प्रशांत नेल निर्देशित 'ड्रैगन' के लिए जूनियर एनटीआर ने तकरीबन 120 करोड़ रुपए से लेकर 150 करोड़ रुपए तक चार्ज किए हैं। जूनियर एनटीआर को फिल्मों में काम करते 25 साल हो गए हैं और और इस अवधि में उनकी सैलरी में चौंकाने वाला इजाफा हुआ है। जूनियर एनटीआर ने 2001 में फिल्म Ninnu Choodalani से डेब्यू किया था। उस वक्त उन्हें सिर्फ 4 लाख रुपए मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली कमाई अपनी मां शालिनी भास्कर राव को सौंप दी थी।
यह भी पढ़ें : Dragon Promo: Jr NTR की 'ड्रैगन' के 4.28 मिनट के टीजर में 12 स्टार्स, इनमें 8 विलेन, एक हीरोइन
करियर के शुरुआती दौर में जूनियर एनटीआर ने Student No.1 और Aadi जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल की। S. S. Rajamouli के साथ उनकी जोड़ी लगातार हिट रही। Yamadonga उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इसके बाद Brindavanam, Temper, Nannaku Prematho, Janatha Garage और Aravinda Sametha Veera Raghava जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।
एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी RRR ने जूनियर एनटीआर को ग्लोबल स्टार बना दिया। फिल्म ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ लगभग 1230 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की और इसका गाना Naatu Naatu ऑस्कर में Best Original Song का अवॉर्ड जीतने में सफल रहा। इसके अलावा इस गाने ने Golden Globe Awards और Critics' Choice Awards में भी जीत हासिल की। ‘RRR’ के बाद जूनियर एनटीआर को कई भाषाओं के फिल्ममेकर्स से बड़े ऑफर्स मिलने लगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
यह भी पढ़ें : Viral Video : Salman Khan पैपराजी पर जमकर भड़के, क्यों कहा- 60 साल का हूं, लड़ना नहीं भूला
'ड्रैगन' की कहानी 1967 के दौर पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में Golden Triangle और अफीम के व्यापार की दुनिया दिखाई जाएगी। कहानी Afghan Trading Company और यह Golden Trading Company के बीच संघर्ष पर केंद्रित होगी। फिल्म को Mythri Movie Makers और NTR Arts प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 11 जून 2027 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।