सुपरस्टार सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़कते देखा जा सकता है। फोटोग्राफर्स द्वारा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम चिल्लाने पर सलमान नाराज हो गए और प्राइवेसी में दखल पर सोशल मीडिया पर भी तीखा रिएक्शन दिया। सलमान ने कहा कि वे भले ही 60 साल के हो गए हैं, लेकिन लड़ना अब भी नहीं भूले हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अस्पताल के बाहर पैपराजी पर गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल किसी करीबी से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ फोटोग्राफर्स उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेकर आवाज लगाने लगे, जिससे वे नाराज हो गए। बाद में सलमान ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की और प्राइवेसी में दखल देने पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल के बाहर क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलमान खान मंगलवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। पहले तो उन्होंने मीडिया को कोई रिएक्शन नहींदिया, लेकिन अस्पताल से बाहर निकलते समय कुछ फोटोग्राफर्स उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम लेकर लगातार आवाज लगाने लगे। इसके बाद सलमान अपना आपा खो बैठे और गुस्से में बोले, “पागल हो गए हो क्या?” वीडियो में वे यह भी कहते नजर आए कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो तो क्या वे भी इसी तरह व्यवहार पसंद करेंगे।

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : Salman Khan ने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा कि मच गया बवाल, फिर सामने आकर देनी पड़ी सफाई

सोशल मीडिया पर सलमान खान का गुस्से भरा पोस्ट

वीडियो वायरल होने के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “अगर मैं अस्पताल में हूं और प्रेस मेरे दर्द का मजा ले रही है… वही प्रेस जिसके साथ मैंने हमेशा खड़े होकर उनका ख्याल रखा।” सलमान ने आगे लिखा, “अगर उन्हें मेरे नुकसान से पैसे कमाने हैं, तो कम से कम चुप रहें और मजा ना लें। ‘भाई भाई भाई मातृभूमि’… फिल्म जरूरी है या किसी की जिंदगी?”

View post on Instagram

View post on Instagram

‘लड़ना नहीं भूला हूं’ कहकर दी चेतावनी

एक अन्य पोस्ट में सलमान खान ने पैपराजी को चेतावनी देते हुए लिखा, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा… अगली बार मेरे भाई के दुख पर ऐसा करने की कोशिश करना… जब तुम्हारे परिवार का कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?” उन्होंने आगे कहा, “साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला, ये याद रखना। जेल में डालोगे…हाहाहा।” सलमान के इन पोस्ट्स पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके गुस्से को जायज बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे ओवररिएक्शन कहा।

View post on Instagram

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!

‘मातृभूमि’ को लेकर क्यों हो रही चर्चा?

Maatrubhumi सलमान खान की आने वाली फिल्म है, जिसे पहले ‘Battle of Galwan’ के नाम से जाना जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी पहले गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल बदला गया है। चीन और गलवान घाटी के रेफरेंस हटाए गए हैं। कई हिस्सों की दोबारा शूटिंग हो रही है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है।