Salman Khan clarification on viral tweet: सलमान खान का अकेले और तन्हा होने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस परेशान हो गए। हालांकि बाद में भाईजान ने मजेदार अंदाज में सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इतना बड़ा परिवार, दोस्त और चाहने वाले हैं कि वे अकेले हो ही नहीं सकते। उनका नया ट्वीट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने “अकेले” और “तन्हा” होने को लेकर कुछ भावुक लाइनें लिखीं, जिसके बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कई लोगों को लगा कि भाईजान किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सलमान ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने बेहद हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में फैंस को भरोसा दिलाया कि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। अब उनका नया ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और फैंस भी राहत महसूस कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि इंसान दो तरह से अपने साथ रह सकता है- अकेला और तन्हा। उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए और कई फैंस उनके लिए चिंता जाहिर करने लगे। भाईजान का यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया।

यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movies की लंबी है लिस्ट, एक-दो नहीं, इन 10 फिल्मों से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस!

सलमान खान ने खुद दी सफाई

बढ़ती चर्चाओं के बीच सलमान खान ने नया ट्वीट कर पूरे मामले पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त हैं? और मैं तन्हा कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास तुम लोग हो, तुम्हारी दुआएं और शुभकामनाएं हैं। अगर ऐसा सोचूं तो मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा हो जाऊंगा।” सलमान ने आगे मजेदार अंदाज में लिखा, “कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए थोड़ा मी टाइम चाहिए होता है। इस बार कोई फोटो नहीं थी, तो उसे ही ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही थीं- ‘क्या हुआ बेटा?’ चिल मारो यार।”

View post on Instagram

सलमान खान के फैंस ने ली राहत की सांस

सलमान खान के इस ट्वीट के बाद फैंस ने राहत महसूस की। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि भाईजान हमेशा दिल से बात करते हैं और यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है। कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सलमान का “मी टाइम” भी अब इंटरनेट पर ट्रेंड बन चुका है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan 60 की उम्र में क्या खाकर रहते हैं फिट? इस एक चीज़ को हाथ भी नहीं लगाते

सलमान खान ने अपनी पिछली पोस्ट में क्या लिखा था?

सलमान खान ने अपनी पिछली पोस्ट में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "सिर्फ मैं, खुद और मेरा… अपने साथ रहने के दो तरीके होते हैं- अकेले और तन्हा। अकेले रहना आपकी पसंद होती है, लेकिन तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता। अब इसके आगे क्या करना चाहिए, ये आप खुद समझ लीजिए।" 

View post on Instagram

सलमान खान आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलकर बात नहीं करते। ऐसे में जब उन्होंने अकेलेपन और तन्हाई जैसी बातें लिखीं, तो लोगों ने उसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। यही वजह रही कि पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस लगातार उनके बारे में अपडेट जानने की कोशिश करने लगे।